नफरत की राजनीति कर रही सरकार राशिद अल्वी

नफरत की राजनीति कर रही सरकार  राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और उनके प्रति दुश्मनी रखती है। पिछले 12 वर्षों में भाजपा की सरकारों और उनके मुख्यमंत्रियों ने मुसलमानों को निशाना बनाने का काम किया है।

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और उनके प्रति दुश्मनी रखती है। पिछले 12 वर्षों में भाजपा की सरकारों और उनके मुख्यमंत्रियों ने मुसलमानों को निशाना बनाने का काम किया है।

राशिद अल्वी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पिछले 12 साल के दौरान मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है, मदरसों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं और मदरसों के पंजीकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मदरसों से रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा जाता है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से मुसलमानों, उनके कब्रिस्तानों और मस्जिदों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे मुख्यमंत्रियों को आगे किया जा रहा है जो नफरत फैलाने का काम करते हैं और मुसलमानों के खिलाफ जहरीले बयान देते हैं। भाजपा को लगता है कि मुसलमानों पर राजनीतिक हमला करके और उनके खिलाफ नफरत फैलाकर सत्ता हासिल की जा सकती है। भाजपा के लिए भूख, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें कोई मुद्दा नहीं हैं। उनके अनुसार भाजपा के लिए वक्फ, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), तीन तलाक, मस्जिद और कब्रिस्तान जैसे मुद्दे प्राथमिकता में हैं।

राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन के निचले स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक इन मुद्दों को लेकर देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे मुस्लिम समाज के अधिकारों का हनन मानते हैं तो उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अधिकारों का हनन और क्या हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के बीच डर और खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी समुदाय के धर्म पर हमला किया जाए तो यह गंभीर मामला है। अल्वी ने कहा कि लोगों को सड़कों पर नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद और संभल से जो खबरें उनके पास आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय पर इससे अधिक अत्याचार और क्या हो सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2026 11:11 PM IST

Tags

Next Story