भाजपा ने प्रीति नोनिया को बनाया पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रवक्ता, संगठन ने जारी किया आदेश

कोलकाता, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक नियुक्ति की है। भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रीति नोनिया को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
भाजपा पश्चिम बंगाल के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस नियुक्ति की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, "प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रीति नोनिया को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"
भाजपा पश्चिम बंगाल की ओर से जारी संगठनात्मक आदेश में कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि भाजपा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रीति नोनिया को भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
यह पत्र प्रदेश महासचिव और प्रदेश कार्यालय प्रभारी शशि अग्निहोत्री की ओर से जारी किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल, सह-समन्वयक लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा और प्रदेश महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती को दी गई है।
नियुक्ति के बाद प्रीति चौहान ने फेसबुक पोस्ट में शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।"
उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं बंगाल प्रभारी सुनील बंसल, सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का विशेष आभार।"
उन्होंने कहा, "आप सभी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहूंगी।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
