तूफान की आशंका: खिलेगी धूप और रातें होंगी ठंडी, तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगी - शीतलहर के आसार नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नवंबर में शहर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। महीने की शुरुआत में दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि रात में ठंड महसूस होने लगेगी। इसके बाद दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगी। हालांकि, इस बार महीने में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस महीने औसतन 13.1 मिमी बारिश होती है। इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।
कभी-कभार चक्रवाती तूफानों की आशंका
नवंबर में हवाएं सामान्यतः हल्की या शांत रहती हैं। हालांकि, बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले चक्रवाती तूफानों का असर कभी-कभार नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। इससे हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।
नवंबर में रिकॉर्ड इस प्रकार रहा है
आंकड़ों के अनुसार, नागपुर में 7 नवंबर 1977 को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 30 नवंबर 1912 को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नवंबर में सर्वाधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड 1946 के नाम है। इस वर्ष 162.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसी साल 20 नवंबर को 24 घंटे में सर्वाधिक 81.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
