विकास कार्य: एमआईडीसी-गोंडखैरी मार्ग पर बहुप्रतीक्षित रेल्वे उड़ान पुल कार्य का हुआ भूमिपूजन

एमआईडीसी-गोंडखैरी मार्ग पर बहुप्रतीक्षित रेल्वे उड़ान पुल कार्य का हुआ भूमिपूजन
  • नागरिकों में उत्साह का माहौल
  • ड्रिल मशीन का बटन डॉ. पोतदार ने दबाकर कार्य का शुभारंभ किया

डिजिटल डेस्क, कलमेश्वर. बहुप्रतीक्षित एमआईडीसी रोड पर बने रेल्वे गेट क्रमांक- 289 पर रेल्वे मंत्रालय से उड़ान पुल बनाने की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को सुबह 10 बजे आरओबी निर्माणकार्य का भूमिपूजन विधायक डॉ.आशीष देशमुख, विधान परिषद डॉ. राजीव पोतदार के हस्ते किया गया। विधायक देशमुख ड्रील मशीन पर सवार होकर मशीन शुरू कर उद्धघाटन किया। वहीं ड्रिल मशीन की बटन डॉ. पोतदार ने दबाकर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टीएनटी कंपनी के इंजीनियर चेतन पांचखेड़े, वैभव ने मशीन शुरू करने में मदद की। पांचखेड़े ने उड़ान पुल का काम एक साल की निर्धारित समयावधि में पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, प्रकाश वरुलकर, शंकर फुलारे, दिलीप धोटे, तहसील अध्यक्ष प्रमोद हत्ती, शहराध्यक्ष नितिन गेडाम, नगराध्यक्ष अविनाश माकोड़े, उपाध्यक्ष धनराज देवके, नगरसेवक विनोद मुंडवाइक, विशाखा गमे, सुनीता नाथे, प्रगति मंडल, सुनील चुनारकार, त्र्यंबक गमे, अजय बोरे, डॉ. बांभल, मंगेश केशरवानी, नगरसेविका कामड़ी, पवार, धारपुरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सनद रहे कि, कलमेश्वर शहर की जनता द्वारा गत कई वर्षों से रेल्वे फाटक पर उड़ान पुल बनाने की मांग कर रही थी। रेल्वे क्रासिंग हर पांच से 10 मिनट में बंद हो जाने से एमआईडीसी परिसर में जानेवाले कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण परिसर की जनता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी लोगों को काफ तकलीफ उठानी पड़ती है। इसके अलावा कई गंभीर मरीजों की रेल्वे क्रॉसिंग बंद होने के कारण मौत भी हो चुकी हैं।

नागरिकों में उत्साह का माहौल

शनिवार को आरओबी निर्माणकार्य का भूिमपूजन व शुभारंभ होने के बाद नागरिकों में उत्साह का माहौल बन गया है। इस दिशा में विधायक देशमुख व विधान परिषद सदस्य डॉ. राजीव पोतदार निरंतर प्रयास करते रहे। इसके अलावा कलमेश्वर शहर केे वरिष्ठ नागरिक संघ, कलमेश्वर तहसील मराठी पत्रकार संघ के कार्याध्यक्ष आनंद खत्री के साथ चार लोगों ने कई साल तक दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय में जाकर रेल मंत्रियों को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा था। आखिरकार सभी का प्रयास सफल हो गया। इस निर्माणकार्य को मंजूरी दिलाने में केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी का विशेष योगदान होने की जानकारी विधायक डॉ. राजीव पोतदार ने दी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने मंत्रालय के पत्र पर रेल मंत्री को अपनी ओर से एक लिखित ज्ञापन देकर दो सुपर ट्रेन का कलमेश्वर स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज और उड़ान पुल की समस्या से अवगत कराया था। प्रस्तावना चेतन पांचखेड़े ने रखी। आभार नगरसेविका प्रगति मंडल नें माना।

Created On :  

Tags

Next Story