वायु और ध्वनि प्रदूषण: पटाखों से होने वाले प्रदूषण की आप भी कर सकेंगे शिकायत, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डिजिटल डेस्क, नागपुर. दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस ने शिकायत निवारण व्यवस्था शुरू की है। अब नागरिक पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण से संबंधित शिकायतें सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। पुलिस आयुक्तालय की ओर से मोबाइल नंबर 9823300100 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। यह जानकारी विशेष शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त डॉ. संदीप पखाले ने दी है। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में दायर याचिका में 15 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़े -स्मॉल फैक्ट्री एरिया में प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में भीषण आग, कुछ देर के लिए छाया धुएं का गुबार
न्यायालय ने पटाखे फोड़ने से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के संबंध में नागरिकों की शिकायतें दर्ज करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय ने शिकायत निवारण तंत्र तैयार किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पटाखों के कारण वायु या ध्वनि प्रदूषण होने पर जारी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
