हड़कंप: स्मॉल फैक्ट्री एरिया में प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में भीषण आग, कुछ देर के लिए छाया धुएं का गुबार

स्मॉल फैक्ट्री एरिया में प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में भीषण आग, कुछ देर के लिए छाया धुएं का गुबार
  • सुबह 7:45 बजे लगी आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
  • दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास का इलाका कराया खाली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के वर्धमान नगर स्थित स्मॉल फैक्ट्री एरिया में सुबह प्लास्टिक बारदाना कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 7:45 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराना शुरू कर दिया, ताकि किसी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

Created On :  

Tags

Next Story