दो दिवसीय बैठक: NMO भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जुटे 100 से अधिक पदाधिकारी, चिकित्सा सेवा पर हुआ मंथन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (NEC) की दो दिवसीय बैठक 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित की गई। डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में NMO विदर्भ प्रांत के आतिथ्य में आयोजित इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से 100 से अधिक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिसमें वर्तमान गतिविधियों, संगठन के समक्ष मौजूद विभिन्न विषयों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न प्रांतों एवं इकाइयों के बीच समन्वय मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय पालक रमेश जी पप्पा (जम्मू प्रांत), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुनीत जी अग्रवाल (दिल्ली), राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुमार जी अंगडी (बेंगलुरु) तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. ध्रुवज्योति सरकार (कोलकाता) सहित विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -पुलिस के नाम से नोटिफिकेशन भेजकर युवक को लगाया 95 हजार का चूना
राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करना NMO विदर्भ प्रांत के लिए गौरव का विषय रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विदर्भ प्रांत अध्यक्ष डॉ. नीलेश अग्रवाल, प्रांत सचिव डॉ. धीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. रिपुंजय त्रिपाठी, संगठन मंत्री डॉ. विवेक ठोंबरे, सह-संगठन मंत्री डॉ. सजल बंसल, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना देशपांडे एवं डॉ. मृणाल पाठक सहित अनेक पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा नागपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. गिरीश चरडे, प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. नीलेश जी चांगले, संपर्क प्रमुख डॉ. मनीष जी तिवारी, डॉ. मुखर्जी, डॉ. राहुल दगवार, डॉ. कोमल, डॉ. सुशील शिंदे, डॉ. काजल मते और डॉ. सूरज पवार ने भी सहयोग किया। युवा एवं विद्यार्थी कार्यकर्ताओं में डॉ. प्रथमेश, डॉ. अर्हत, डॉ. अष्टविनायक, डॉ. ईशा, डॉ. शर्वरी, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. वंशिका, डॉ. अनिकेत, डॉ. सौरभ एवं डॉ. वंशिता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। यह बैठक देशभर के चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों को साझा उद्देश्य से जोड़ने और संगठन के सेवा कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
