कलमेश्वर में सनसनी: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, करवाया था ओयो होटल में कमरा बुक, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, करवाया था ओयो होटल में कमरा बुक, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें
  • ओयो होटल में 21 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी
  • दो साल पुराने प्रेम संबंध के चलते वारदात की आशंका
  • आरोपी युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी

Kalmeshwar News. एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इस काम को अंजाम देने के लिए उसने ओयो होटल में कमरा बुक किया था। जहां उसने युवती को बुलाया और कातिलाना हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। नागपुर–कलमेश्वर मार्ग पर फेटरी गांव स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरे में युवती खून से लथपथ हालत में मिली। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आष्टी निवासी सौरभ उर्फ बिट्टू जामगड़े और बोरगांव निवासी युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी संबंध के चलते सौरभ युवती को फेटरी गांव स्थित ओयो होटल में लेकर आया था। होटल के कमरे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं।

वारदात दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। युवती से क्या बातचीत हुई और हत्या किन परिस्थितियों में की गई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

युवती के पिता उम्र 46 साल पेशे से वाहन चालक हैं, उन्होंने ने 22 जनवरी 2026 को गिट्टीखदान थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय वे काम के सिलसिले में गांव से बाहर गए हुए थे। रिश्तेदार से फोन पर सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्हें बेटी की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद वे ओयो होटल पहुंचे, जहां उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली।


यह भी पढ़े -सूरत पुलिस का अल्टीमेटम होटलों पर सख्त निगरानी, नियमों का पालन जरूरी

होटल मालिक ने घटना की सूचना कलमेश्वर पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस को होटल के कमरा नंबर 105 में युवती का शव मिला। शव के पास टेबल पर खून से सना चाकू भी बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कलमेश्वर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

कलमेश्वर पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू जामगड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में की जा रही है।

Created On :   23 Jan 2026 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story