भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं डॉली शर्मा

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं डॉली शर्मा
कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं। राहुल गांधी के लिए पुडुचेरी के लोगों का अलग ही लगाव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कल पुडुचेरी के लिए मेनिफेस्टो जारी करेंगे।

पुडुचेरी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं। राहुल गांधी के लिए पुडुचेरी के लोगों का अलग ही लगाव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कल पुडुचेरी के लिए मेनिफेस्टो जारी करेंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए डॉली शर्मा ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में झूठ और जुमलों की बरसात है। पिछली बार भी भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं। भाजपा दोबारा फेक मेनिफेस्टो लेकर आई है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा है, वो हम करते हैं। पुडुचेरी में जितना भी विकास हुआ है। वो कांग्रेस सरकार की वजह से है। भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लेकर यहां की जनता में जिस तरह का उत्साह है, वो किसी और नेता के लिए नहीं हो सकता। पीएम मोदी के रोडशो में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन लोगों ने सड़कें बंद कर दीं। एंबुलेंस नहीं जा पा रही थीं। यातायात डिस्टर्ब कर दिया था। लोगों ने देखा कि ये सिर्फ अपने प्रचार में व्यस्त रहते हैं। पुडुचेरी की जनता के लिए इनके पास कोई स्कीम नहीं है।

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर डॉली शर्मा ने कहा कि अगर महिलाओं के लिए सीट बढ़ेगी तो हम इसका स्वागत करेंगे, लेकिन पहले इन्होंने एक स्पेशल सेशन बुलाकर कहा था कि हम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। हम लोग सोच रहे थे कि ये लोग लोकसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दे देंगे लेकिन कुछ नहीं दिया। अभी कई राज्यों में चुनाव हैं तो फिर से ये लोग महिलाओं को लुभाने के लिए बोल रहे हैं।

डॉली शर्मा ने कहा कि देश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी ने काफी कुछ दिया है। कांग्रेस की अध्यक्ष महिलाएं रही हैं। कांग्रेस पार्टी के शासन में स्पीकर महिलाएं रही हैं। कांग्रेस के शासन में पंचायतीराज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। महिलाओं के बारे में वास्तव में कोई सोचता है तो वो कांग्रेस पार्टी सोचती है। महिलाओं को आगे आना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story