आईपीएल 2026 पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी ने खोला जीत का खाता

आईपीएल 2026 पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी ने खोला जीत का खाता
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

यहां से नितीश कुमार रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। इनके अलावा, लियाम लिविंगस्टोन (14) दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।

विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एडन मार्करम के साथ 28 गेंदों में 37 रन जुटाए। मार्श महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए।

मार्करम 27 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पंत ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। बडोनी 9 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। पंत ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब ला दिया। समद (16) के पवेलियन लौटने के बाद पंत ने मोर्चा संभाला, उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेलकर एलएसजी को जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से हर्ष दुबे ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 अपने नाम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story