मृत्युंजय तिवारी का एमएलसी चुनावों में सभी सीटें जीतने का दावा, कहा-तेजस्वी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए

मृत्युंजय तिवारी का एमएलसी चुनावों में सभी सीटें जीतने का दावा, कहा-तेजस्वी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए
भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधान परिषद चुनाव, सीवान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, जामिया में विवादित नारे और नेहा बोरा की अर्जी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधान परिषद चुनाव, सीवान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, जामिया में विवादित नारे और नेहा बोरा की अर्जी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए विधान परिषद चुनाव को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "एमएलसी चुनाव में एनडीए के आठों उम्मीदवारों की जीत पक्की है। इसमें कहीं कोई शंका नहीं है। सभी स्नातक मतदाता और शिक्षक मतदाताओं की ओर से एनडीए के पक्ष में मतदान किया गया है। एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत होने वाली है।"

तेजस्वी यादव की ओर से एमएलसी की सभी सीटें जीतने के दावों पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "उनको दिन में ही तारे दिखाई दे रहे हैं। आरजेडी के उम्मीदवार एक भी सीट नहीं जीतने वाले हैं। उनको भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेजस्वी यादव वोट मांगने कहां गए थे? मतदाताओं के बीच तेजस्वी यादव गए नहीं और जीत का दावा कर रहे हैं।"

सीवान में पटाखा फैक्ट्री के धमाके के सवाल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "सीवान में अत्यंत ही दुखद घटना घटी है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। इसके पहले भी इस तरह की घटना घटी थी। घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। घायलों के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। लोगों को सरकार की गाइडलाइन को माननी चाहिए, जिससे हादसे से बचा जा सके।"

जामिया में विवादित नारे लिखे जाने को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले देश को अस्थिर करने में लगे हुए हैं। यह तो देखा जा सकता है, यह इसी का नतीजा है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार और देश की जनता तैयार है।"

दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से नेहा बोरा की याचिका खारिज होने को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "संविधान ने प्रदर्शन और आंदोलन का अधिकार सबको दिया है। आंदोलन की आड़ में उपद्रव और अराजकता स्वीकार नहीं होगा। सबको पता है देश नियम, कानून और संविधान से चलेगा। नेहा बोरा जैसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह उनको अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है; किसी की ओर से गलत किया जाएगा तो कानून उसको सजा देगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story