भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम रवनीत बिट्टू

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम  रवनीत बिट्टू
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए शुरू की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' मंगलवार को लुधियाना पहुंची। इस दौरान दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे।

लुधियाना, 29 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए शुरू की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' मंगलवार को लुधियाना पहुंची। इस दौरान दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। पंजाब में नशे को नियंत्रित करने का वादा किया गया था और इसी वादे के आधार पर आप आपकी भगवंत मान सरकार सत्ता में आई थी। छह महीने में पंजाब को नशामुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन आज नशे का प्रकोप दिखाई दे रहा है और गांव-गांव में युवा नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं।

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशे पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अपने भाई-बहनों से अपील करने आए हैं कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें। पंजाब को नशे से मुक्त कराना है और यह काम भाजपा सरकार में संभव है। आम आदमी पार्टी बहाने बनाने में माहिर है, लेकिन जनता सरकार के पांच साल के काम का हिसाब देख रही है। पंजाब की वर्तमान स्थिति खराब होती जा रही है और इसी के विरोध में भाजपा नशामुक्त पंजाब के लिए सड़कों पर उतर रही है।

पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। आपने जैसे दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया था, वही काम पंजाब में भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों ने तीन बार विश्वास जताया है। उन्होंने देश में विकास करके दिखाया है। पंजाब की जनता भी भाजपा पर विश्वास करेगी। भाजपा की सरकार बनने पर दो साल के भीतर नशा, बेरोजगारी, माफिया और कर्ज जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति देश और उत्तर प्रदेश का विकास कर सकता है, वह पंजाब का भी विकास कर सकता है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आप सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story