पश्चिम बंगाल में उद्योग और रोजगार की नई लहर लाने की तैयारी, केंद्र सरकार ने रखा विजन

पश्चिम बंगाल में उद्योग और रोजगार की नई लहर लाने की तैयारी, केंद्र सरकार ने रखा विजन
कोलकाता चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बंगाल को सिर्फ निवेश की जगह नहीं, बल्कि देश की तकनीकी प्रतिभा का केंद्र बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र की मेगा इंडस्ट्रियल परियोजनाओं का फोकस बंगाल होगा। फ्यूचर टेक्नोलॉजी में युवाओं की स्किलिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम खड़ा करने तक, सरकार एक समग्र ब्लू-प्रिंट पर काम कर रही है जिससे राज्य में इंडस्ट्री और रोजगार दोनों की नई लहर आएगी।

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। कोलकाता चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बंगाल को सिर्फ निवेश की जगह नहीं, बल्कि देश की तकनीकी प्रतिभा का केंद्र बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र की मेगा इंडस्ट्रियल परियोजनाओं का फोकस बंगाल होगा। फ्यूचर टेक्नोलॉजी में युवाओं की स्किलिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम खड़ा करने तक, सरकार एक समग्र ब्लू-प्रिंट पर काम कर रही है जिससे राज्य में इंडस्ट्री और रोजगार दोनों की नई लहर आएगी।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, "ये बंगाल का स्वर्णिम काल है, जहां दशकों बाद डबल इंजन चल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार चल रही है। जो कमियां रहीं, वो बड़ी तेजी से दूर की जा रही हैं। बंगाल प्राथमिकता पर रहेगा। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर में केंद्र सरकार का पूरा योगदान रहेगा।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में युवा वर्ग के लोग तकनीक जगत और स्टार्टअप्स में भागीदार बनना चाहते हैं। उनके लिए पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। हमारे भव्य योजना के तहत यहां इंडस्ट्रियल सिटी बनाने की योजना चल रही है। पश्चिम बंगाल भारत का टैलेंट कैपिटल है। हम युवा वर्गों को एआई और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लिए प्रतिभा भी सिखाएंगे। डेटा सेंटर्स के लिए यहां एक बड़ी जगह हो सकती है, उसे तलाशा जाएगा ताकि यहां निवेश, उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग आए, ताकि यहां के युवा के लिए रोजगार आ सके।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वाणिज्य मंत्रालय उद्योग और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत औद्योगिक नगर (इंडस्ट्रियल सिटी) विकसित किए जाएंगे, जहां कंपनियां निवेश करेंगी और नई फैक्ट्रियां स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं भी ला रही है। पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स के मैन्युफैक्चरिंग का बहुत बड़ा हब बनने की क्षमता रखता है। सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे जो बड़े निवेश हैं, इसके पश्चिम बंगाल में आने की बड़ी संभावनाएं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story