'ब्लैक मिथ वुखोंग' के वैश्विक संगीत कार्यक्रम का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ
बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'ब्लैक मिथ: वुखोंग' के वैश्विक संगीत कार्यक्रम का उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर 7 जुलाई की शाम को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया गया। हजारों दर्शकों ने संगीत के माध्यम से चीनी पौराणिक कथाओं और पूर्वी सौंदर्यशास्त्र के अनूठे संगम का अनुभव किया।
यह संगीत कार्यक्रम चीन के घरेलू स्तर पर निर्मित पहले एएए गेम, 'ब्लैक मिथ: वुखोंग' पर आधारित था। इस प्रस्तुति में चीनी कलाकारों और एक हॉलीवुड फिल्म ऑर्केस्ट्रा के बीच सहयोग देखने को मिला। सिम्फोनिक संगीत, लोक संगीत, गायन और गेम के दृश्यों का मिश्रण दर्शकों को एक लुभावनी दुनिया में ले गया।
गौरतलब है कि 'ब्लैक मिथ: वुखोंग' के संगीत कार्यक्रम का दौरा 2024 से 2025 तक चीन के 19 शहरों में 39 प्रदर्शनों के साथ पूरा हुआ। 'ब्लैक मिथ: वुखोंग' का वैश्विक संगीत कार्यक्रम लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और बैंकॉक सहित दस से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 July 2026 7:42 PM IST












