'पुराने रिकॉर्ड नहीं, मौजूदा प्रदर्शन तय करेगा नतीजा', मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले बोले फ्रांस के हेड कोच डेसचैम्प्स

पुराने रिकॉर्ड नहीं, मौजूदा प्रदर्शन तय करेगा नतीजा, मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले बोले फ्रांस के हेड कोच डेसचैम्प्स
फ्रांस के हेड कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का मानना है कि उनकी टीम फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अटैकिंग थर्ड में अभी भी सुधार की गुंजाइश मौजूद है। क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ंत से पहले उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबलों में सिर्फ मौके बनाना काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें गोल में बदलने की क्षमता ही अंतर पैदा करती है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के हेड कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का मानना है कि उनकी टीम फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अटैकिंग थर्ड में अभी भी सुधार की गुंजाइश मौजूद है। क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ंत से पहले उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबलों में सिर्फ मौके बनाना काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें गोल में बदलने की क्षमता ही अंतर पैदा करती है।

फ्रांस ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में 14 गोल दागे हैं और हर मुकाबले में लगभग तीन गोल का औसत रखा है। किलियन एम्बाप्पे और ओस्मान डेम्बेले टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोररों में शामिल हैं, जबकि माइकल ओलिस सबसे अधिक असिस्ट देने वाले खिलाड़ियों में हैं। इसके बावजूद डेसचैम्प्स अपनी टीम की फिनिशिंग से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेगी, गोल के सामने अधिक एफिशिएंसी बेहद अहम होती जाएगी।

डेसचैम्प्स ने कहा, "हम काफी क्षमतावान हैं, लेकिन हम इससे भी बेहतर हो सकते थे। आगे के मुकाबलों में हर मौका मायने रखेगा। 100 प्रतिशत एफिशिएंसी आदर्श स्थिति होगी।"

फ्रांस के कोच ने अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ उनका कार्यकाल कब समाप्त होगा, इस पर वह बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके मुताबिक फिलहाल उनका पूरा फोकस सिर्फ मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वह अपने कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर टीम को सर्वश्रेष्ठ तैयारी कराने में जुटे हैं।

डेसचैम्प्स ने टीम की बेहतरीन फिटनेस का श्रेय खिलाड़ियों के लिए बनाए गए व्यक्तिगत ट्रेनिंग प्लान को दिया। उन्होंने बताया कि विश्व कप से पहले तैयारी का समय सीमित था, इसलिए हर खिलाड़ी की शारीरिक स्थिति के अनुसार अभ्यास कार्यक्रम तैयार किया गया। यदि किसी खिलाड़ी को पूरी तरह फिट रखने के लिए एक-दो ट्रेनिंग सत्र छोड़ने पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती।

फ्रांस को एक और फायदा यह मिला है कि उसने नॉकआउट चरण में बिना अतिरिक्त समय खेले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जिससे खिलाड़ियों की ऊर्जा बची रही। हालांकि डेसचैम्प्स ने मोरक्को को हल्के में लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मोरक्को मजबूत डिफेंस, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यहां तक पहुंचा है और वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।

फ्रांस ने 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया था और पिछले छह मुकाबलों में उससे नहीं हारा है। फिर भी डेसचैम्प्स का मानना है कि इतिहास नहीं, बल्कि मौजूदा प्रदर्शन मायने रखेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 8:02 PM IST

Tags

Next Story