इस साल की पहली छमाही में चीन की सीपीआई में 1.0 प्रतिशत की वृद्धि

इस साल की पहली छमाही में चीन की सीपीआई में 1.0 प्रतिशत की वृद्धि
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली छमाही में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली छमाही में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जून में सीपीआई में 1.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मासिक आधार पर 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई। खाद्य और ऊर्जा कीमतों को छोड़कर, कोर सीपीआई में पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे इसमें मामूली वृद्धि जारी रही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के शहरी प्रभाग की मुख्य सांख्यिकीविद् तुंग लिजुआन के अनुसार, सीपीआई में महीने-दर-महीने 0.3 प्रतिशत की गिरावट मुख्य रूप से मौसमी कारकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्यों में उतार-चढ़ाव के कारण हुई। विशेष रूप से, खाद्य पदार्थों की कीमतों में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू सोने के आभूषणों और गैसोलीन की कीमतों में क्रमशः 8.7 प्रतिशत और 4.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

तुंग लिजुआन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आयात कारकों और अन्य कारकों के कारण घरेलू औद्योगिक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों की वृद्धि दर में मंदी आई। औद्योगिक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले महीने से 1.0 प्रतिशत अंक कम है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 8:23 PM IST

Tags

Next Story