कपूरथला मेयर और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 'आप' पर साधा निशाना

कपूरथला मेयर और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला में मेयर पद और चमकौर साहिब में नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पदों को हासिल करने का तरीका लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

चंडीगढ़, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला में मेयर पद और चमकौर साहिब में नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पदों को हासिल करने का तरीका लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कपूरथला मेयर पद और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद, जिस तरीके से 'आप' के खाते में गए, उसकी कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि आप पंजाब का दावा है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हुई। ऐसे में पार्टी को एक सीधा सवाल का जवाब देना चाहिए कि अगर लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था तो फिर ये पद आप को कैसे मिल गए?

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब की जनता इस मामले में जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब जनता के जनादेश का सम्मान करना है, न कि चुनाव के बाद राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए उसे कमजोर करना।

राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि चुनाव बाद राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से जनता के फैसले को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब काउंसिल चुनाव में जीत का परचम लहराया। चरणजीत चन्नी अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीनों पदों पर जीते।

अगर कपूरथला मेयर चुनाव की बात करें तो कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी को जीत मिली। कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेयर और दोनों डिप्टी मेयर पदों पर जीत दर्ज की है। नरिंदर सिंह मनसू को नगर निगम का मेयर चुना गया, जबकि कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की, जबकि समीर शर्मा डिप्टी मेयर चुने गए हैं।

इस चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 9:24 PM IST

Tags

Next Story