Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Aug 2025 8:26 PM IST
उत्तर प्रदेश में भारतीय रेल के दो डिब्बे पटरी से उतरे निचे
प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला सेक्शन पर शाम 4.20 बजे 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरम्मत का काम जारी है। कानपुर के रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
- 1 Aug 2025 7:59 PM IST
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है, इसमें जिला पंचायत सदस्यों के लिए 358 सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा पहले स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस दूसरे पायदान पर थी। कुल सीटों में से 101 सीटें सीधे भाजपा के पाले में रही। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 64 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है।
- 1 Aug 2025 7:30 PM IST
बिहार में जो हो रहा है वैसा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या झारखंड के साथ ना हो-सांसद माझी
सांसद महुआ माझी ने आगे कहा SIR के मुद्दे पर आज सदन स्थगित हुआ। यह मुद्दा बहुत गंभीर है। हम विपक्षी पार्टियां चाहते हैं कि बिहार में जो हो रहा है वैसा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या झारखंड के साथ ना हो। क्योंकि जिन लोगों को खारिज किया जा रहा है, उन्हीं लोगों के मत से लोकसभा चुनाव किया गया। उस समय तो उनके मतों को निरस्त नहीं किया गया। वहीं बिहार के बहुत सारे मजदूर जो पूरे देश में मजदूरी करने जाते हैं, उन्हें उनके दस्तावेज दिखाने तक का समय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में थोड़ा समय बढ़ाया जाना चाहिए और उन्हें अपने आप को साबित करने का समय देना चाहिए।
- 1 Aug 2025 7:11 PM IST
SIR के मुद्दे पर जेएमएम सांसद महुआ माझी ने कहा सत्तापक्ष विपक्ष की बात ही नहीं सुनना चाहता
जेएमएम सांसद महुआ माझी ने SIR के मुद्दे पर कहा, SIR के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार कोशिश कर रहा है कि उस पर(सदन में) बहस होनी चाहिए लेकिन उसपर बात नहीं हो रही है। हम रोज इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सत्तापक्ष विपक्ष की बात ही नहीं सुनना चाहता और वो ही नहीं चाहते कि सदन ठीक से चले।
- 1 Aug 2025 7:10 PM IST
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओपीएस ने स्टालिन से मिलाया हाथ
तमिलनाडु में साल 2026 में आगामी विधानसभा चुनाव होने है। ओपीएस की सुबह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात हुई। उसके बाद अपने नेताओं से बैठक कर बीजेपी का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने डीएमके से हाथ मिला लिया है, उन्होंने आगे गठबंधन को लेकर कहा कि हम चुनाव के करीब आने पर फैसला लेंगे।
- 1 Aug 2025 7:04 PM IST
तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका , AIADMK ने एनडीए से तोड़ा नाता
तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK नेता ओ पन्नीर्सेल्वम (ओपीएस) ने भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ लिया। तमिलनाडु में बीजेपी की चुनाव रणनीति के लिए ओपीएस का फैसले को भारी नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। पन्नीरसेल्वम के थेवर समुदाय से आने के चलते बीजेपी को इस समुदाय के करीब 12 फीसदी वोटों में पैठ बैठाना कठिन होगा।
- 1 Aug 2025 7:03 PM IST
आपत्तिजनक पोस्ट से यावत गाँव में पैदा हुआ तनाव, अब शांति
महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका के यावत गाँव में सामाजिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुणे में हुए तनाव पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुझे अभी मामले की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक किसी बाहरी व्यक्ति ने आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे तनाव पैदा हुआ। लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति अब नियंत्रण में है। दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
- 1 Aug 2025 7:02 PM IST
रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट अभिनेत्री
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए मिला।
- 1 Aug 2025 7:01 PM IST
71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, शाहरूख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में 12वीं फेल' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। जूरी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की रिपोर्ट सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपी गई।
- 1 Aug 2025 6:41 PM IST
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की रिपोर्ट
जूरी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की रिपोर्ट सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपी गई।
#WATCH दिल्ली: जूरी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की रिपोर्ट सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपी गई। pic.twitter.com/wXMzUPEjpK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2025
Created On :   1 Aug 2025 8:03 AM IST