Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Aug 2025 1:03 AM IST
'द ओवल' टेस्ट जायसवाल का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 75/2
भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। खेल की समाप्ति के समय भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी। जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।
- 2 Aug 2025 12:47 AM IST
ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया। उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का फैसला लिया है। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर पोस्ट कर कहा कि रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, जो अब रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं, के अत्यधिक भड़काऊ बयानों के आधार पर मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है। उनके बयान मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ हैं।
- 2 Aug 2025 12:09 AM IST
बिहार की जनता सब जानती है, मेरा ध्यान युवाओं और उनकी चिंताओं पर तेजप्रताप यादव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर एसआईआर के विरोध में चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।
- 2 Aug 2025 12:02 AM IST
मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन - जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश से बड़े पैमाने पर भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आठ दिन में मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। हाल ही में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पटवारी ने न्यू सिटी कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को आठ दिनों का अल्टीमेटम दिया।
- 1 Aug 2025 11:44 PM IST
दलीप ट्रॉफी ईशान किशन को मिली पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी, टीम में शमी, आकाश दीप और ईश्वरन जैसे स्टार्स
28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को पूर्वी क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुई पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय चयनकर्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया।
- 1 Aug 2025 11:11 PM IST
'द ओवल' टेस्ट सिराज और कृष्णा की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में 247 पर सिमटी इंग्लैंड
तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को 'द ओवल' टेस्ट की पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया। भारत के 224 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर सिमटी। इंग्लैंड को महज 23 रन की बढ़त हासिल हुई। जैक क्रॉले और बेन डकेट ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े थे। इस समय ऐसा इंग्लैंड भारत पर बड़ी बढ़त लेती दिख रही थी। लेकिन, दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद सिर्फ हैरी ब्रूक ही थे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। इंग्लैंड ने 52 रन की भीतर आखिरी पांच विकेट गंवाए। क्रॉले ने 64, बेन डकेट ने 43, हैरी ब्रूक ने 53 और जो रूट ने 29 रन बनाए।
- 1 Aug 2025 10:31 PM IST
अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया नोटिस
रिलायंस समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। अनिल अंबनी कोर्ट की अनुमित के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। ये नोटिस 3,000 करोड़ रुपये से जुड़े कथित तौर पर लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जारी किया गया है।
- 1 Aug 2025 10:06 PM IST
वोटों की चोरी का होगा पर्दाफाश, कांग्रेस लड़ेगी लोकतंत्र की लड़ाई रणदीप सिंह सुरजेवाला
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
- 1 Aug 2025 9:25 PM IST
तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, ‘डेड इकोनॉमी’ कहना सरासर गलत कृष्णा हेगड़े
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' बता रही है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाली है। हमारी अर्थव्यवस्था न केवल जीवंत है, बल्कि तेजी से आगे बढ़ रही है। यह एक वाइब्रेंट इकोनॉमी है। जैसे अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व में शीर्ष पर है, वैसे ही भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बन रही है। इसलिए ‘डेड इकोनॉमी’ कहना सरासर गलत और भ्रामक है।
- 1 Aug 2025 8:49 PM IST
मतदाता पुनरीक्षण के जरिए लोगों को परेशान करने की कोशिश हो रही है इरफान अंसारी
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को मतदाता पुनरीक्षण का विरोध किया और इसे भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के जरिए भाजपा बिहार की भोली-भाली जनता को परेशान करने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा होने नहीं देंगे और इसका विरोध करेंगे।
Created On :   1 Aug 2025 8:03 AM IST