Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 July 2025 2:05 PM IST
इंदौर में प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में जिले के शूटरों ने जीता मैडल
इंदौर के बीएसएफ की रेवती रेंज में विगत दिनों दूसरी प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। एक सप्ताह चली स्पर्धा में जिले के 23 खिलािड़यों ने भाग लिया।
- 1 July 2025 1:55 PM IST
टाइगर रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में वाहन खराब, अंधेरे में फंसे पर्यटक
महाराष्ट्र के अमरावती और नागपुर से पचमढ़ी घूमने आया डोगने और दलाल परिवार रविवार- सोमवार की दरमियानी मध्य रात्रि में वापस लौटने के दौरान उनका वाहन टायगर रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में खराब हो गया।
- 1 July 2025 1:45 PM IST
यातायात व्यवस्था बनाने में फेल, आरटीओ टीआई, डीएसपी ट्रैफिक को थमाया नोटिस
शहर की यातायात व्यवस्था से नाराज कलेक्टर शीलेेंद्र सिंह ने सोमवार को आरटीओ सहित, टीआई और डीएसपी ट्रैफिक को नोटिस जारी करने के निर्देश बैठक में दिए।
- 1 July 2025 1:35 PM IST
जल संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य पर महापौर सहित नगर निगम कमिश्नर सम्मानित
जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोमवार को महापौर विक्रम अहके सहित नगर निगम कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय को सम्मानित किया गया। एक से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में छिंदवाड़ा नगर निगम को तीसरी पोजीशन प्रदेश में हासिल हुई है।
- 1 July 2025 1:25 PM IST
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मप्र के देवास जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम पंचायत खिवनी में वर्षों से निवासरत आदिवासी समुदाय के घरों को मप्र शासन वनविभाग द्वारा बुल्डोजर चलाकर जमींदोज किया जा रहा है।
- 1 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 30 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 1 July 2025 1:08 PM IST
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर सख्ती, ज्यादातर लोग बोले- आवश्यक और सार्थक कदम
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई, यानी आज से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को किसी भी पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं दिया जाएगा। इस फैसले को लेकर आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अधिकांश लोग इस कदम को सकारात्मक बता रहे हैं।
- 1 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 30 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 1 July 2025 12:32 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
कांग्रेस MLA नाना पटोले आज विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित
- 1 July 2025 12:25 PM IST
राजस्थान में मूसलधार बारिश से कई जिले जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
राजस्थान में मानसून ने इस बार जोरदार दस्तक दी है, जिससे जहां एक ओर किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। धौलपुर, अलवर और कोटपुतली-बहरोड़ में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों पर घरों, दुकानों और सरकारी भवनों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
Created On :   1 July 2025 8:02 AM IST