Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 July 2025 10:40 AM IST
कच्चे तेल की कीमत मामूली बढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (01 जुलाई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 66.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले भी इसकी कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 65.16 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 1 July 2025 10:30 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
बात करें भारतीय रुपया की तो, मंगलवार को इसमें पिछले बंद के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 85.61 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 85.48 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 85.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 1 July 2025 10:20 AM IST
निफ्टी 25500 के पार
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे और जुलाई महीने के पहले दिन (01 जुलाई 2025, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.15 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25532.80 के स्तर पर खुला।
- 1 July 2025 10:10 AM IST
सेंसेक्स में 157 अंकों की तेजी
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे और जुलाई महीने के पहले दिन (01 जुलाई 2025, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 157.54 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,764.00 के स्तर पर खुला।
- 1 July 2025 10:01 AM IST
इजरायली प्रधानमंत्री 7 जुलाई को जाएंगे अमेरिका, गाजा में सीजफायर को लेकर हो सकती है बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। 'व्हाइट हाउस' ने 'द इजरायल टाइम्स' से इसकी पुष्टि की है। ट्रंप गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं।
जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस लौटे थे, जिसके बाद यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की तीसरी यात्रा होगी।
- 1 July 2025 9:47 AM IST
पाक की परमाणु धमकी से हम डरने वाले नहीं, इजरायल-ईरान की मदद के लिए भारत तैयार- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत को एक सभ्यतागत राष्ट्र, बहुलतावादी लोकतंत्र, प्रतिभा का स्रोत, कूटनीतिक सेतु और वैश्विक दक्षिण की आवाज बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ व्यापार समझौता करने में सफल होगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 'न्यूजवीक' के सीईओ डेव प्रगाड़ के साथ एक खास बातचीत में भारत की भूमिका और स्थिति पर अपने विचार साझा किए।
- 1 July 2025 9:29 AM IST
'त्रिभाषा सूत्र को लेकर विवादट', रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र त्रिभाषा सूत्र विवाद पर कहा कि महाराष्ट्र में त्रिभाषा सूत्र को लेकर विवाद था। हिंदी पहले से हमारी राष्ट्रभाषा है और हम इसका आदर करते ही हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना यह था कि मराठी स्कूलों में किसी अन्य भाषा को पढ़ाए जाने की आवश्यकता नहीं है। मराठी लोगों ने विरोधी भूमिका ली। हालांकि देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने आंदोलन होने से पहले ही हिंदी भाषा के (अनिवार्य)प्रयोग के फैसले को रद्द किया है।
- 1 July 2025 9:22 AM IST
पाकिस्तान ने यूएनएससी में संभाला अध्यक्ष पद, भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर किया बेनकाब
पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के बाद मंगलवार को भारत ने ‘इस्लामाबाद’ की सीमा पार आतंकवाद में संलिप्तता को उजागर किया। भारत ने हाल के पहलगाम नरसंहार पर ध्यान दिलाया, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किया गया था। यह कदम वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता की चिंता के बीच उठाया गया है, जब भारत ने हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।
- 1 July 2025 9:08 AM IST
राष्ट्रपति आज करेंगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन प्रदेश को आयुष विश्वविद्यालय की सौगात देंगी। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। भटहट के पिपरी में बना यूपी का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय आयुर्वेद समेत प्राचीन व परंपरागत आयुष विधाओं की चिकित्सा और इनसे जुड़ी शिक्षा का केंद्र ही नहीं बनेगा बल्कि इसके जरिये रोजगार के नए द्वार भी खुलने जा रहे हैं।
- 1 July 2025 9:00 AM IST
कोलकाता गैंगरेप पर सांसद बिप्लब कुमार का बड़ा बयान
लोकसभा सांसद और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य बिप्लब कुमार देब ने कोलकाता में कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए। यदि वे अपना काम ठीक से करतीं तो हमें आज यहां आने की जरूरत नहीं होती। लॉ कॉलेज में जो घटना हुई है उसके आरोपी को वहां पर नौकरी दी गई। किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर रखते समय उसका पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। उसका(आरोपी) रिकॉर्ड काफी खराब है। उस व्यक्ति को कैसे आपने वहां नौकरी दे दी? TMC के बड़े-बड़े नेताओं के साथ उसका संबंध है। मैं मानता हूं कि बंगाल की जनता पीएम मोदी का साथ देगी, ममता बनर्जी को जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी और बंगाल से विदा करेगी।"
Created On :   1 July 2025 8:02 AM IST