Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Jun 2025 1:05 AM IST
'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी' मुकेश सहनी
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मछुआरा आयोग का गठन चुनाव पूर्व नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है।
- 2 Jun 2025 12:45 AM IST
मध्यप्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस सूची में मंत्री विजय शाह के बयान की जांच कर रही एसआईटी टीम के प्रमुख प्रमोद वर्मा का नाम भी शामिल है। वे अभी सागर रेंज के आईजी थे, अब जबलपुर रेंज के आईजी होंगे। कटनी और दतिया के एसपी भी बदल दिए गए हैं। कटनी के एसपी अभिजीत रंजन और दतिया के एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है।
- 2 Jun 2025 12:35 AM IST
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 72 रन पर गंवाए 3 विकेट, कप्तान अय्यर क्रीज पर मौजूद
मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
मुंबई ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब ने 7.4 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
- 1 Jun 2025 11:44 PM IST
मुंबई ने पंजाब को दिया 204 रन का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने बनाए 44 रन, ओमरज़ाई ने लिए दो विकेट
IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 44-44 रन बनाए। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए।
- 1 Jun 2025 11:24 PM IST
मुंबई ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए
आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 16 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या और नमन धीर पिच पर मौजूद हैं। इससे पहले शानदार बैटिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा 44-44 रन बनाकर आउट हुए।
- 1 Jun 2025 10:56 PM IST
MI Vs PBKS: 10 ओवर में मुंबई का स्कोर 100 पार, सूर्या और तिलक क्रीज पर मौजूद
IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 10 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव पिच पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है।
- 1 Jun 2025 10:31 PM IST
अमित शाह का बंगाल दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने वाला - अर्जुन सिंह
तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने चुनाव से पहले शाह के कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने वाला बताया।
- 1 Jun 2025 10:04 PM IST
महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, नौ ठाणे से, छह पिंपरी-चिंचवड से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं।
- 1 Jun 2025 9:12 PM IST
इंडिगो ने एयरबस को 30 अतिरिक्त वाइड-बॉडी ए350 विमानों का दिया ऑर्डर
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने रविवार को विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के साथ एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत 70 विमानों के खरीद-अधिकार में से 30 विमानों को पक्के ऑर्डर में बदला गया है।
- 1 Jun 2025 8:35 PM IST
MI Vs PBKS Qualifier 2: बारिश फिर शुरू, मैदान को किया गया कवर
IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। इस बीच एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मैदान को दोबारा से कवर किया जा रहा है।
Created On :   1 Jun 2025 8:00 AM IST