Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 Jun 2025 8:21 PM IST

    'ऑपरेशन सिंदूर' से भारत की वैश्विक छवि और मजबूत हुई डेनमार्क के पूर्व राजदूत

    इस वर्ष यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता संभालने जा रहा डेनमार्क भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संयुक्त प्रयास के आह्वान का मजबूती से समर्थन करता है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में भारत में 10 वर्षों तक राजदूत रहे फ्रेडी स्वेन ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद से निपटने के मामले में यूरोप की ओर से किसी भी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई जा सकती।

  • 1 Jun 2025 7:57 PM IST

    MI Vs PBKS Qualifier2 - टॉस के बाद अहमदाबाद में शुरु हुई बारिश

    IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है, लेकिन अहमदाबाद में हो रही बारिश के कारण यह मैच शुरू होने में देरी हो रही है। फिलहाल, मैदान को कवर कर दिया गया है।

  • 1 Jun 2025 7:54 PM IST

    मलेशिया में रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचा सर्वदलीय सांसदों का ग्रुप

    JD(U) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित रामकृष्ण मिशन का दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 1 Jun 2025 7:45 PM IST

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने परमार्थ निकेतन आश्रम में की पूजा-अर्चना

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज भी मौजूद रहे।

  • 1 Jun 2025 7:37 PM IST

    इथियोपिया के पॉलिसी इंस्टीट्यूट पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

    NCP-SCP सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले समूह 7 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "...हम भारत की एकता, अखंडता और भारत के आत्म सम्मान की रक्षा-सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया में लोगों से बातचीत कर रहे हैं...आज पॉलिसी इंस्टीट्यूट में हमें बुलाया गया। यह इथियोपिया का सबसे जाना-माना थिंक टैंक है...सभी लोग यहां आए और इस चीज पर बातचीत हुई कि आतंकवाद के खिलाफ विश्व स्तर पर आम सहमति किस तरह से तैयार की जाए..."

  • 1 Jun 2025 7:20 PM IST

    IPL Qualifier 2 - पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई ने रीस टॉप्ली को दिया मौका

    IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। युजवेंद्र चहल की इस मैच में वापसी हो गई है। वे कलाई की चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल सके थे। मुंबई में रीस टॉप्ली को मौका दिया गया है। रिचर्ड ग्लीसन चोटिल हैं।

  • 1 Jun 2025 7:18 PM IST

    पहलगाम में जिस प्रकार से हत्याएं की गईं, वह दुनिया को स्वीकार नहीं - भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 7 के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "हम अफ्रीका के इथियोपिया में हैं... सभी इस बात से सहमत हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और उसे सुधरना पड़ेगा। खासियत ये दिखी की हर मिलने वाला प्रतिनिधि यह मानता है कि भारत के पास आत्म सुरक्षा का अधिकार है और पहलगाम में जिस प्रकार से हत्याएं की गईं, वह दुनिया को स्वीकार नहीं है... मैं समझता हूं कि यह अभियान जिस प्रकार से पूरी दुनिया में चल रहा है, एक कामयाब अभियान है और सचमुच पाकिस्तान, जो आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो रही है।"

  • 1 Jun 2025 6:17 PM IST

    सुप्रिया सुले ने इथियोपिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

    NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने इथियोपिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा, "हमें बहुत आनंद हो रहा है क्योंकि सभी भारत के लोग सामुदायिक कार्यक्रम में मिले। हर राज्य के लोगों ने हमसे मुलाकात की..."

  • 1 Jun 2025 6:11 PM IST

    विमल नेगी मौत मामले में झूठ बोल रहे सीएम सुक्खू - नेता विपक्ष जयराम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश सरकार की आज कल बहुत विचित्र परिस्थिति है। पहले तो वे(हिमाचल प्रदेश सरकार) CBI जांच का विरोध करते रहे और मुख्यमंत्री बार-बार झूठ बोलते रहे कि (विमल नेगी का) पीड़ित परिवार के लोग CBI जांच नहीं चाहते। हमारे कहने पर नहीं परिवार के कहने पर ही CBI जांच की जा रही है और उसके बाद आपके SP ने रिकॉर्ड देने से इंकार कर दिया? कुल मिलाकर एक अधिकारी को इस कदर महत्व दिया गया है कि ना वे मुख्यमंत्री को मानता है, ना संवैधानिक व्यवस्था को मानता है। ऐसी स्थिति में वे (SP) हर रोज सरकार की जगहंसाई कर रहे हैं और इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है? यह बहुत हैरानी का विषय है। मुख्यमंत्री सत्ता में रहने का अधिकार खो चुके हैं क्योंकि उनके नियंत्रण में अब कुछ नहीं रहा।"

  • 1 Jun 2025 5:40 PM IST

    हिमाचल प्रदेश के सीएम ने आईआईटी मंडी के पास हुए हादसे को लेकर जताया शोक

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया, "IIT मंडी के समीप कमांद में एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों के निधन एवं एक अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

Created On :   1 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story