Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 Jun 2025 8:38 AM IST

    सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस पर रेलवे स्टेशन में गैरकानूनी कार्रवाई का आरोप लगाया, रेल मंत्री को लिखा पत्र

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस के जवानों पर मध्य कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन में गैरकानूनी प्रवेश करने और सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के परिणामस्वरूप नौकरी गंवाने वाले "निर्दोष शिक्षकों" पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

  • 1 Jun 2025 8:14 AM IST

    आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली में गंदगी- मेयर राजा इकबाल सिंह

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए परिवर्तनकारी दृष्टिकोण' पर शनिवार को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। इकबाल सिंह ने कहा, "100 दिन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिल्ली में अनेक कार्य किए हैं। जनता को जो उम्मीद भारतीय जनता पार्टी की सरकार से थी, वह सब पूरी की गई है। दिल्ली में अब चारों तरफ विकास का काम किया जा रहा है और आम आदमी पार्टी के लोग सिर्फ गंदी राजनीति कर रहे हैं। उनका काम हमारे काम में कमी निकालना रह गया है।"

  • 1 Jun 2025 8:05 AM IST

    विपक्षी पार्टियों को धुले मामले पर बोलना चाहिए- संजय राउत

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान धुले पहुंचे संजय राउत ने शनिवार को जिला प्रशासन पर तीखी टिप्पणी की। संजय राउत ने कहा, "सरकारी गुलमोहर विश्रामगृह में आने के बाद मैंने सबसे पहले कमरा नंबर 102 के बारे में पूछा। यह कमरा इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। दिल्ली में मुझसे पूछा जा रहा है कि कमरा नंबर 102 में क्या हुआ, पैसा किसका था।"

Created On :   1 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story