Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
02 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 Jun 2025 11:16 AM IST

    मथुरा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकुर पंडित को किया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को थाना जैंत पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश अंकुर भारद्वाज उर्फ अंकुर पंडित गोवर्धन से नेशनल हाईवे की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छठीकरा रेलवे पुल से आगे मंघेरा मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को अंकुर पंडित बाइक से आता दिखाई दिया। इस दौरान चेकिंग देख अंकुर पंडित भागने लगा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर दो फायर कर दिए। जिससे बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक गोली अंकुर पंडित के पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

  • 2 Jun 2025 11:00 AM IST

    मैनपुरी वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मैनपुरी वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 2 Jun 2025 10:50 AM IST

    दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट में चोरी, स्पेशल सेल के दफ्तर के मालखाने से करोड़ों लूटे

    दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट में चोरी, स्पेशल सेल के दफ्तर के मालखाने से करोड़ों लूटे

  • 2 Jun 2025 10:40 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज हरियाणा के कई शहरों में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 95.56 रुपए और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 88.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गोवा में पेट्रोल और डीजल 17-17 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.75 रुपए और 88.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार केरल में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मणिपुर में भी पेट्रोल और डीजल 04-04 पैसे बढ़कर क्रमश: 99.19 रुपए और 85.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, तमिलनाडु में पेट्रोल 11 पैसे कम होकर 100.80 रुपए और डीजल 10 पैसे घटकर 92.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जम्मू एवं कश्मीर में भी पेट्रोल 16 पैसे कम होकर 96.49 रुपए और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 83.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 2 Jun 2025 10:30 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत में बढ़त

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसकी कीमत में बढ़त देखने को मिली है और यह 62 डॉलर के बाहर जा पहुंचा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (02 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते सप्ताह कच्चे तेल कीमत 60.23 डॉलर प्रति बैरल थी।

  • 2 Jun 2025 10:20 AM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया में आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 85.54 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 85.35 पर खुला था और शाम को 85.57 पर बंद हुआ था।

  • 2 Jun 2025 10:10 AM IST

    निफ्टी 24590 के नीचे

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 जून 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 166.20 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,584.50 के स्तर पर खुला।

  • 2 Jun 2025 10:00 AM IST

    सेंसेक्स में 516 अंकों की गिरावट

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 जून 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 516.85 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,934.16 के स्तर पर खुला था।

  • 2 Jun 2025 9:56 AM IST

    'आज भारत तकनीक और अन्य रूपों में एक महान शक्ति', मोनरोविया में बोले सांसद शिंदे

    शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने मोनरोविया में कहा कि मुझे लगता है कि पहली बार कोई देश आतंकवाद के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पूरे विश्व में शांति का संदेश फैलाने का काम कर रहा है। यह काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ 4-5 दशकों से लड़ता आ रहा है। आज भारत तकनीक और अन्य रूपों में एक महान शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम उस जिम्मेदारी को निभाते हुए अलग-अलग देशों में शांति का पैगाम और आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता का संदेश लेकर जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप इस काम में हमारा साथ दें।

  • 2 Jun 2025 9:46 AM IST

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, तेलंगाना स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। 11 साल पहले, लाखों लोगों की आकांक्षाओं की परिणति भारत के सबसे युवा राज्य, तेलंगाना के निर्माण में हुई। डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-यूपीए ने तेलंगाना के लोगों की इच्छा का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम तेलंगाना के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छात्रों सहित अनगिनत शहीदों को सम्मानपूर्वक याद करते हैं। कांग्रेस सरकार "प्रजाला तेलंगाना" के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है- एक ऐसा राज्य जहां सभी 3.8 करोड़ लोगों के लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और निरंतर प्रगति सुनिश्चित हो।

Created On :   2 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story