Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
02 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 Jun 2025 9:37 AM IST

    अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, तेलंगाना राज्य दिवस पर, राज्य के हमारे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत और मेहनती लोगों के साथ, तेलंगाना भारत के जातीय-सांस्कृतिक मानचित्र पर चमकता है। राज्य समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।

  • 2 Jun 2025 9:33 AM IST

    पीएम मोदी ने दी तेलंगाना स्थापना दिवस की बधाई

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, तेलंगाना के अद्भुत लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई। यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में असंख्य योगदान देने के लिए जाना जाता है। पिछले दशक में, एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। राज्य के लोगों को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

  • 2 Jun 2025 9:27 AM IST

    राष्ट्रपति मुर्मू ने दी तेलंगाना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। इस युवा राज्य में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक तथा तकनीकी विकास का जीवंत आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र है। मेरी कामना है कि तेलंगाना के लोग प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ें।

  • 2 Jun 2025 9:24 AM IST

    अमेरिका में शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर फेंके फायर बम, कई लोग जख्मी, 'फ्री फिलिस्तीन' के भी लगाए नारे

    अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर शहर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को एक शख्स ने यहूदी समुदाय के लोगों पर हमला किया जो इजरायल के बंधकों के समर्थन में उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। यह प्रदर्शन बिलकुल शांति से किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, एक 45 साल के व्यक्ति ने लोगों पर फायर बम मारे। हमले में 6 लोग बुरी तरह जल गए और कई अन्य प्रदर्शनकारी जख्मी हुए। हमले के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। FBI के अनुसार, इस मामले में मोहम्मद सबरी सोलिमन (45) को अरेस्ट किया है। सोलिमन ने बोतल के अंदर जल रहे बम को फेंका जिससे कई लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

  • 2 Jun 2025 9:16 AM IST

    आईपीएल 2025 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब

    पंजाब किंग्स ने अहमदाबाद में रविवार खेले गए क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ पंजाब ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार खिताबी मैच में अपनी जगह बना ली। इससे पहले पंजाब की टीम साल 2014 में आईपीएल फाइनल खेली थी। आईपीएल-2025 का फाइनल मैच तीन जून को अहमदाबाद में ही खेला जाना है, जहां किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। क्वालीफायर-1 में पंजाब को ही शिकस्त देकर आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है।

  • 2 Jun 2025 9:03 AM IST

    फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का निधन, 47 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का सोमवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। उन्हें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशन की पहली फिल्म 'माधा यानाई कूटम' के लिए जाना जाता है। वह एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाने के बाद मदुरै से वापस आ रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। हालांकि, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें होश में नहीं ला पाए।

  • 2 Jun 2025 8:54 AM IST

    रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन की शैडो विदेश सचिव से मुलाकात की

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन की शैडो विदेश सचिव प्रीति पटेल और उनकी टीम के साथ बैठक की। इसमें सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत के दृढ़ संकल्प को साझा किया गया, इस बात को बताया गया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के प्रयासों में नई सामान्य स्थिति का उदाहरण है।

  • 2 Jun 2025 8:32 AM IST

    भक्त चरण दास ने संबलपुर में की भाजपा सरकार की आलोचना, बोले- 'वादे पूरे नहीं हुए'

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास रविवार को एक दिवसीय दौरे पर संबलपुर पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस ने उनका जोरदार स्वागत किया। भक्त चरण दास ने ओडिशा की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की और 2024 के चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादों के पूरे न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओडिशा की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज न तो मुफ्त बिजली दी जा रही है और न ही लोगों को बिजली मिल रही है। दास ने आरोप लगाया कि ओडिशा के किसानों को न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही पानी, जबकि राज्य में स्थित बिजली उत्पादन केंद्रों से संबलपुर और झारसुगड़ा जैसे जिलों में बिजली उत्पन्न हो रही है। इसके बावजूद यहां के नागरिकों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।

  • 2 Jun 2025 8:23 AM IST

    कांग्रेस ने बिहार में नौ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या की निंदा की

    कांग्रेस ने अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए रविवार को एनडीए शासित बिहार के मुजफ्फरपुर में नौ साल की बच्ची के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या की निंदा की। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर की घटना में बलात्कारी एक सीरियल अपराधी था, जिसे प्रशासन ने खुलेआम घूमने की अनुमति दे रखी थी।

  • 2 Jun 2025 8:11 AM IST

    'मछुआरा आयोग' का गठन बिहार चुनाव से पहले एक 'नौटंकी'- मुकेश सहनी

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मछुआरा आयोग का गठन चुनाव पूर्व नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुकेश सहनी ने इस कदम को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पेश किया गया “लॉलीपॉप” बताया, जिसका उद्देश्य केवल निषाद समुदाय को लुभाना है।

Created On :   2 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story