Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Aug 2025 8:47 PM IST
आतंकवाद पर पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति है - गुलाम अली खटाना
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई और 'ऑपरेशन महादेव' को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि पीएम मोदी की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति है।
- 3 Aug 2025 8:28 PM IST
ऑपरेशन शक्ति के तहत होटल और फार्म हाउस में सेक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड़
ऑपरेशन शक्ति के तहत पुलिस ने देह व्यापार के दो अड्डों पर छापा मारा और गणेशपेठ तथा नई कामठी थाने में प्रकरण दर्ज किया। महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के चंगुल से सात महिलाओं को दलदल से मुक्त कराया। शनिवार को उन्हें अदालत मेें पेश किया। अदालत ने आरोपियों को पुलिस की रिमांड में और पीड़ितों को महिला सुधारगृह में भेज दिया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
- 3 Aug 2025 8:07 PM IST
बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग में मारे गए 635 से अधिक लोग, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच मॉब लिंचिंग की घटनाओं में कम से कम 637 लोग मारे गए, जिनमें 41 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
- 3 Aug 2025 7:48 PM IST
मिजोरम पुलिस ने अवैध ड्रंग्स के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
मिजोरम की राजधानी आइजोल में अवैध ड्रग्स पर अब तक की पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने अवैध मार्केट मूल्य की 350 करोड़ रुपये की क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद की है। इसे एक ऑपरेशन के तहत अंजाम दिया गया है।
- 3 Aug 2025 7:21 PM IST
मुंबई में हुए विस्फोट के आरोपी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में सात विस्फोट हुए अभी तक आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए, पुलिस नाकाम क्यों है।
- 3 Aug 2025 6:57 PM IST
दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र सीएम रेखा गुप्ता पहले दिन पेश करेंगी दो सीएजी रिपोर्ट, हंगामे के आसार
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन के पटल पर दो महत्वपूर्ण सीएजी (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट्स पेश करेंगी। एक रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्टेट फाइनेंस और दूसरी रिपोर्ट 'वॉल्फेयर ऑफ बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स' से जुड़ी है।
- 3 Aug 2025 5:01 PM IST
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 7 अगस्त को दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक पर निशाना साधा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 7 अगस्त को दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक पर कहा, "उनके दो एजेंडे हैं, एक एजेंडा यह है कि चुनाव के बाद वे कहेंगे कि इस हार का कारण EVM है और दूसरा, सांप्रदायिक भावनाओं के कारण लोग बाहर नहीं आ सके, इसलिए वे हार गए, इन दो विषयों पर ही इनकी चर्चा होगी
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 7 अगस्त को दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक पर कहा, "उनके दो एजेंडे हैं, एक एजेंडा यह है कि चुनाव के बाद वे कहेंगे कि इस हार का कारण EVM है और दूसरा, सांप्रदायिक भावनाओं के कारण लोग बाहर नहीं आ सके,… pic.twitter.com/LOkx8qiiGh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2025 - 3 Aug 2025 4:48 PM IST
बिहार की जनता ने ठान लिया है कि उन्हें रोज़गार चाहिए, भाषणबाज़ी नहीं -जन सुराज के संस्थापक पीके
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, तेजस्वी यादव के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसमें कोई शक नहीं है कि चुनाव आयोग लोगों के नाम काट रहा है लेकिन जिनके नाम वोटर लिस्ट में बचे हैं वो भाजपा और नीतीश कुमार को हटाने के लिए काफी हैं, कितने लोगों के नाम काटेंगे? बिहार की जनता ने ठान लिया है कि उन्हें रोज़गार चाहिए, भाषणबाज़ी नहीं चाहिए। कोई झांसे में आने वाला नहीं, जिनके नाम नहीं होंगे वो चुनाव आयोग से लड़ेंगे, चुनाव आयोग मालिक नहीं है, जनता मालिक है। जिसे जनता वोट देगी वही जीतेगा
#WATCH | पूर्वी चंपारण, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "तेजस्वी यादव के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसमें कोई शक नहीं है कि चुनाव आयोग लोगों के नाम काट रहा है... लेकिन जिनके नाम वोटर लिस्ट में बचे हैं वो भाजपा और नीतीश कुमार को हटाने के लिए काफी हैं,… pic.twitter.com/2i1ZDJRP0e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2025 - 3 Aug 2025 4:36 PM IST
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चाहे यात्रा करें, पदयात्रा करें, या हेलिकॉप्टर यात्रा करें बिहार की जनता इन्हें बरसो से देख रही है- पीके
बिहार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चाहे यात्रा करें, पदयात्रा करें, या हेलिकॉप्टर यात्रा करें बिहार की जनता इन्हें बरसो से देख रही है। राहुल गांधी चुनाव के अलावा कभी बिहार आकर ए
#WATCH | पूर्वी चंपारण, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चाहे यात्रा करें, पदयात्रा करें, या हेलिकॉप्टर यात्रा करें बिहार की जनता इन्हें बरसो से देख रही है। राहुल गांधी चुनाव के अलावा कभी बिहार आकर एक दिन भी नहीं रुके... ये लोग दिल्ली… pic.twitter.com/KPKSZYpWfy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2025क दिन भी नहीं रुके... ये लोग दिल्ली में बिहार के लोगों का मज़ाक उड़ाते हैं। राहुल गांधी की नींद तब नहीं खुलती जब महाराष्ट्र और तेलंगाना में बिहार के लोगों को मारा जाता है। अब जब उन्हें वोट लेना हैं तो बिहार आ रहे हैं, बिहार की जनता सब समझती है।"
- 3 Aug 2025 4:09 PM IST
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा विपक्ष का SIR मुद्दा निराधार आरोप है
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "विपक्ष लोकसभा और राज्यसभा में SIR का मुद्दा उठा रहा है। हम उनसे कह रहे हैं कि आपके जमाने में भी SIR हुआ था। राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की आदत लग चुकी है। यह देशहित में नहीं है। यह निराधार आरोप है
Created On :   3 Aug 2025 8:00 AM IST