Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 1:21 AM IST
भ्रामक प्रचार कर रहे तेजस्वी - के.सी. त्यागी
तेजस्वी यादव के मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के दावे पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "वे भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने अपनी जारी की गई क्लिप में स्पष्ट कहा है कि उनका नाम मतदाता सूची में है।"
- 4 Aug 2025 12:56 AM IST
झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के दावे पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव बिहार की जनता को धोखा दे रहे थे। जनता को गुमराह करना और सफेद झूठ बोलना बहुत बड़ा पाप है। यह साबित हो गया है कि वे (तेजस्वी यादव) सफेद झूठ बोलकर गुमराह कर रहे थे और चुनाव आयोग पर भी गलत आरोप लगा रहे थे।"
- 4 Aug 2025 12:47 AM IST
चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा - इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है, विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के पुख्ता सबूत हैं। जवाब देने की बजाय चुनाव आयोग राजनीतिक भाषा बोल रहा है, यह एक स्वतंत्र संस्था और जनता के लिए अच्छी बात नहीं है। चुनाव आयोग को समझना चाहिए कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, संस्थाएं वही रहती हैं, लोकतंत्र वही रहता है, देश वही रहता है, इसलिए कम से कम उन्हें देश हित में काम करना चाहिए न कि सरकार हित में।"
- 4 Aug 2025 12:46 AM IST
हमारी सरकार किसानों की सरकार है - सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...हमारी सरकार एक संवेदनशील सरकार है... हमारी सरकार किसानों की सरकार है... हमारी सरकार किसानों के लिए है, विकास के लिए सभी काम किए जाएंगे और जनता की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।"
- 3 Aug 2025 11:51 PM IST
भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया - अजय राय
अजय राय ने पूरे देश में चुनाव आयोग के एसआईआर चलाने के फैसले को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया हुआ है, सिस्टम को अपने दबाव में लिया है। टीएन शेषन के समय में आयोग पर कोई उंगली नहीं उठा सकता था। आज उसी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में साथ है।
- 3 Aug 2025 11:39 PM IST
ऑपरेशन सिन्दूर अभी खत्म नहीं हुआ है और वे पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहे हैं - भूपेश बघेल
एशिया कप 2025 में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला होने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "ऑपरेशन सिन्दूर अभी खत्म नहीं हुआ है और वे पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहे हैं। उनकी स्थिति 'ना बाप बड़ा अन भैया, सबसे बड़ा रुपैया' वाली लग रही है।"
- 3 Aug 2025 11:14 PM IST
RJD के लोगों की जालसाजी करने की आदत पुरानी - RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "RJD के लोगों की जालसाजी करने की आदत पुरानी है। उनकी जालसाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है। वे जो EPIC नंबर दिखा रहे थे, वह अलग था। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।"
- 3 Aug 2025 10:44 PM IST
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और रायसेन जिले के साईं खेड़ा गांव में परिवारों से बातचीत की। मीडिया से बात करने हुए उन्होंने कहा, "आज हम रायसेन ज़िले के साईं खेड़ा में हैं। रास्ते में कई गांवों में हमने नुकसान देखा है। पिछले 50 सालों में इतनी बारिश और बाढ़ कभी नहीं आई। जिनके घर नष्ट हो गए हैं, उनका सर्वेक्षण करवाकर हम उनके लिए तत्काल व्यवस्था करेंगे। उन्हें पैसे देंगे ताकि वे अपने खाने-पीने का इंतज़ाम कर सकें।"
- 3 Aug 2025 10:12 PM IST
बिहार एसआईआर भारत के लोकतंत्र का खात्मा - राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "बिहार में जो SIR हो रहा है, वह भारत के लोकतंत्र का खात्मा है। वह भारत के कफन में आखिरी कील है। इसके दोषी सरकार और चुनाव आयोग दोनों है। इन्होंने बिहार में 65 लाख वोटों को निकाल दिया है। ये उन वोटों को काट रहे हैं जो इनके अनुसार भाजपा के खिलाफ हैं।"
- 3 Aug 2025 9:39 PM IST
जितेंद्र आव्हाड पर शरद पवार और सुप्रिया सुले रुख स्पष्ट करें - नितेश राणे
एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के सनातन धर्म पर दिए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि आव्हाड के बयान पर शरद पवार और सुप्रिया सुले को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
Created On :   3 Aug 2025 8:00 AM IST