Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
03 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 3 Aug 2025 3:52 PM IST

    रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

     रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। रविवार को रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा इस भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के तीन हिस्सों में सुनामी की आशंका जताई है। इस भूकंप के चलते रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी भी फट गया। कमचटका वोल्केनिक इरप्शन रिस्पॉन्स टीम (केवीईआरटी) के मुताबिक 1,856 मीटर ऊंचे इस ज्वालामुखी से करीब 6,000 मीटर ऊंचाई तक राख का गुबार उठता देखा गया।

  • 3 Aug 2025 3:41 PM IST

    तार महादेव सट्टा एप से भी जुड़े हो सकते हैं तार

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवास पर सीबीआई ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि इन सभी के तार महादेव सट्टा एप से भी जुड़े हो सकते हैं। रेड के दौरान चैतन्य बघेल के ठिकानों से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट बरामद किए। ईडी ने चैतन्य बघेल के ठिकानों की तलाशी के दौरान जो साक्ष्य और बयान इकट्ठा किए, उनके आधार पर उसे इस घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है

  • 3 Aug 2025 3:33 PM IST

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

    कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कल सोमवार को टॉप कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी है। पूर्व सीएम व उनके बेटे ने शीर्ष कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

  • 3 Aug 2025 3:24 PM IST

    पाकिस्तान कोर्ट ने भारतीय किसान पर लगाया एक माह जेल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया

    पंजाब के फिरोजपुर जिले के खैरे के उत्तर गांव के एक किसान को पाकिस्तान कोर्ट ने एक माह जेल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। किसान का नाम अमृतपाल सिंह है, जो गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में पहुंच गया था। पाकिस्तान में किसान के पैरों के निशान पर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी किसान के पिता जुगराज सिंह ने दी। 

  • 3 Aug 2025 3:16 PM IST

    पहलगाम हमले के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की-राहुल गांधी

    लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। सरकार ने भी इसकी कोई जवाब नहीं दिया। सभी ने आतंकवाद की निंदा की है। इससे साफ है कि सभी देश हमें पाकिस्तान के समकक्ष रखा है।

  • 3 Aug 2025 3:14 PM IST

    कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का सरकार पर हमला

    हलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सरकार पर हमला किया है। अय्यर ने कहा हमारे अलावा किसी भी देश ने यहां तक कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बस हम ही कह रहे हैं। इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। कोई भी हमारी बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। 

  • 3 Aug 2025 3:05 PM IST

    शिवसेना नेता शाइना एनसी ने NCP-SCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    शिवसेना नेता शाइना एनसी ने NCP-SCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के बयान पर कहा, "विपक्ष ने एक ट्रेंड बनाया है वो है सनातन धर्म के खिलाफ बोलना। जितेंद्र आव्हाड कौन हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज से लेकर शंभाजी महाराज हों या ज्योतिबा फुले सभी का विरोध कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या आप(जितेंद्र आव्हाड) जानते हैं कि सनातन धर्म क्या है?"

  • 3 Aug 2025 2:57 PM IST

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने धलाई जिले के कमालपुर में के.सी. गर्ल्स स्कूल क्रिकेट ग्राउंड और सेलिब्रिटी T10 प्रदर्शनी मैच का किया उद्घाटन

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने धलाई जिले के कमालपुर में के.सी. गर्ल्स स्कूल क्रिकेट ग्राउंड और सेलिब्रिटी T10 प्रदर्शनी मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि त्रिपुरा के युवा खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनें। हमने नशामुक्त भारत और नशामुक्त त्रिपुरा का नारा दिया था। इसलिए, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। एजेंसियां गिरफ्तारियां कर रही हैं। फिर भी, रोकथाम इलाज से बेहतर है। इसलिए, अगर बच्चे और युवा शुरू से ही खेलों में व्यस्त रहें, तो उनमें नशे की लत लगने की संभावना कम होगी। मुझे लगता है कि आने वाले समय में त्रिपुरा अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी देगा।"

  • 3 Aug 2025 2:40 PM IST

    श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारी पर किया हमला

    श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारी पर हमला कर दिया है। 26 जुलाई को हुई इस घटना में एयरलाइंस के चार कर्मचारियों के घायल होने की खबर आई है। सभी घायल कर्मचारियों को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं, इस खबर में स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, '26 जुलाई 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर हमला कर दिा है। हमारे कर्चमारियों को लात और घूंसे से मारा गया है और लाइन में खड़ा कर दिया गया, जिससे एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और जबड़े पर भी भारी चोटें आई हैं।'

  • 3 Aug 2025 2:25 PM IST

    राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने दिया बयान

    राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, "कंप्यूटर की गड़बड़ी से ऐसा हो सकता है। जिन लोगों का नाम छूट गया है उनकी आपत्ति भी चुनाव आयोग ने ली है। लोगों को सावधानी भी बरतनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनका नाम है या नहीं है।"

Created On :   3 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story