Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Aug 2025 2:02 PM IST
कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उल्का ने बलंगा में 19 जून को बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 साल की लड़की की मौत पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उल्का ने बलंगा में 19 जून को बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 साल की लड़की की मौत पर कहा, "मैंने दो दिन पहले लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था। कल दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। एक महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस जांच के अनुसार, किसी ने उसकी हत्या नहीं की। उसे मारने वाले तीन लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा है कि उसकी हत्या में कोई शामिल नहीं है। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार संज्ञान ले। राष्ट्रपति ओडिशा से हैं और हम चाहते हैं कि वह राज्य पर थोड़ा ध्यान दें। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह गृह मंत्री के रूप में अपना पद नहीं संभाल पा रही हैं।"
- 3 Aug 2025 1:42 PM IST
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, JDU सांसद संजय कुमार झा ने दी प्रतिक्रिया
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "अब चुनाव आयोग ने दिखा दिया है कि इनका नाम वोटर लिस्ट में है। ये बिहार और देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। दो जगह नाम होना जांच का विषय है। जब नाम था तो झूठ क्यों बोल रहे थे? ये लोग जानते हैं कि चुनाव का नतीजा क्या होगा, इसीलिए चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं>"
- 3 Aug 2025 1:32 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "भाजपा के विधायक जो दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं, जमीन पर काम करते हैं, लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निवारण करते हैं। आज ग्रेटर कैलाश विधानसभा में, हमारी विधायक शिखा राय के कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, जिसे उन्होंने जनसेवा केंद्र का नाम दिया है। यहां जनता की समस्याओं के निवारण के लिए लगातार काम होगा.. मुझे खुशी है कि हमारे सभी विधायक सक्रिय रूप में काम कर रहे हैं। पहले भी विधायक होते थे, लेकिन लोगों ने उनके कार्यालय भी नहीं देखे थे।"
- 3 Aug 2025 1:22 PM IST
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है। अब वे चुनाव आयोग को बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। पहले ED, CBI, अदालतों पर बोलते आए हैं। यह संवैधानिक संस्थाएं हमारे प्रजातंत्र की स्तंभ हैं। वे प्रजातंत्र के स्तंभ को गिराकर तानाशाही लाना चाहते हैं। कांग्रेस के DNA में ही तानाशाही है। इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाकर ये बता दिया कि कांग्रेस क्या है। यह कांग्रेस का DNA है और DNA पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है।"
- 3 Aug 2025 1:12 PM IST
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, JDU नेता के.सी. त्यागी की प्रतिक्रिया
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "तेजस्वी यादव का नाम चुनाव आयोग द्वारा जारी EPIC नंबर के तहत मतदाता सूची में है। वे चुनाव आयोग को बदनाम करना चाहते हैं और चुनाव प्रक्रिया से भी हटना चाहते हैं।"
- 3 Aug 2025 1:02 PM IST
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता का मूल उद्देश्य था कि शुक्रवार, 1 अगस्त ने जो SIR के पश्चात इलेक्टोरल रोल जारी किया था उसको लेकर भ्रम फैलाना। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस इलेक्टोरल रोल में जिसे अभी चुनाव आयोग ने जारी किया है, उनका नाम नहीं है। इस पूरे विषय को सिद्ध करने के लिए उन्होंने अपना EPIC नंबर भी दिया। उसके बाद पटना के DM और चुनाव आयोग ने पूरी सच्चाई को सामने रखा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं, उनका नाम और EPIC नंबर मौजूद है। चुनाव आयोग ने बताया कि जो EPIC नंबर डालने से तेजस्वी यादव का पूरा विवरण सामने आता है, वो EPIC नंबर वही EPIC नंबर है जो उन्होंने 2020 के अपने हलफ़नामे में डाला था और उसी के आधार पर उन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। ऐसे में उनके(तेजस्वी यादव) दो EPIC नंबर हो गए हैं। तेजस्वी यादव के पास दो-दो EPIC नंबर कैसे हैं? क्या तेजस्वी यादव के पास दो वोटर ID कार्ड हैं? यह जघन्य अपराध है।"
- 3 Aug 2025 12:50 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की करी घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
- 3 Aug 2025 12:41 PM IST
तनिष्क बागची ने फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया 'सैयारा' की सफलता का श्रेय
हाल ही में रिलीज हुए बॉलीवुड गाने 'सैयारा' की सफलता के बाद इसके संगीतकार तनिष्क बागची ने इस गाने से जुड़े कलाकारों की जमकर तारीफ की। तनिष्क ने बताया कि यह गाना अब तक का पहला बॉलीवुड ट्रैक है जो स्पॉटिफाई के ग्लोबल टॉप 5 में शामिल हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया
- 3 Aug 2025 12:23 PM IST
बिहार कांग्रेस की खोई जमीन पाने की छटपटाहट, 'राम' और 'कृष्ण' की जोड़ी ने लगाई ताकत
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस इस चुनाव के जरिए अपनी खोई जमीन तलाशने को लेकर उत्सुक है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस आलाकमान ने भी इस 'राम' और 'कृष्ण' की जोड़ी पर विश्वास व्यक्त किया है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस का बिहार में एकछत्र राज रहा है, लेकिन सोशल इंजीनियरिंग, जातीय राजनीति और क्षेत्रीय दलों के उभार ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया और उसकी जमीन छीन ली।
- 3 Aug 2025 12:00 PM IST
जम्मू-कश्मीर कठुआ के लखनपुर-बसंतपुर रोड पर कार खाई में गिरी, 2 की मौत और 3 घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनपुर-बसंतपुर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में लखनपुर से बसंतपुर की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
Created On :   3 Aug 2025 8:00 AM IST