Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Aug 2025 11:58 AM IST
हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए राजा इकबाल
दिल्ली सरकार और एमसीडी मिलकर स्वच्छ दिल्ली के संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 1 अगस्त से शुरू हुए 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान में राष्ट्रीय राजधानी को कूड़े से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, 'एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ सैनिक के नाम' पहल के तहत लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- 3 Aug 2025 11:50 AM IST
तमिलनाडु के 6.5 लाख प्रवासी मजदूर वोटर लिस्ट में जुड़े, भड़के चिदंबरम, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनाव आयोग पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बिहार और तमिलनाडु के बीच मतदाता सूची से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता जताई है।
- 3 Aug 2025 11:43 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दिन वह न सिर्फ लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, बल्कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेंगलुरु साउथ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस दौरे के दौरान वे लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे, साथ ही मेट्रो फेज 3 की आधारशिला भी रखेंगे, एक ऐसी परियोजना जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी।"
- 3 Aug 2025 11:26 AM IST
पत्नी उदिता गोस्वामी की शिकायतों पर 'सैयारा' निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं फिर से पुराना मोहित बन जाऊंगा'
फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे निर्देशक ने बताया है कि फिल्म की सफलता के कारण, वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। मोहित ने बताया कि फिल्म की सफलता के चलते वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। उनकी पत्नी, अभिनेत्री उदिता गोस्वामी, को इस बात की शिकायत है कि मोहित अपनी व्यस्तता के कारण घर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, मोहित इसे सुखद एहसास मानते हैं।
- 3 Aug 2025 11:12 AM IST
कैनेडियन ओपन नंबर 1 सीड गॉफ को हराकर क्वार्टर फाइनल में म्बोको
विक्टोरिया म्बोको ने रविवार को ओम्नियम बैंक नेशनल में नंबर 1 सीड कोको गॉफ को 6-1, 6-4 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। क्वार्टरफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। विक्टोरिया म्बोको पिछले तीन वर्षों में टॉप आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी हैं। इससे पहले गॉफ के नाम यह उपलब्धि थी।
- 3 Aug 2025 11:05 AM IST
बगहा विधानसभा सीट सीमावर्ती इलाका, जहां विकास, विरासत और वोटिंग पैटर्न तय करते हैं सियासी समीकरण
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित बगहा विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाता रहा है। बगहा विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और सीट संख्या 4 के अंतर्गत आती है। यह वर्तमान में सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित है, हालांकि 2008 के परिसीमन से पहले यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ करती थी। यह क्षेत्र बगहा नगर परिषद सहित बगहा सामुदायिक विकास खंड और सिधाव ब्लॉक की कुछ पंचायतों को सम्मिलित करता है। भौगोलिक दृष्टि से भी बगहा विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह नेपाल की सीमा से सटा हुआ है, जहां त्रिवेणी संगम जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं।
- 3 Aug 2025 10:52 AM IST
हिंदू आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का मुंह काला हुआ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट से 31 जुलाई को बरी होने के बाद रविवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार भोपाल में अपने आवास पर पहुंचीं। भोपाल पहुंचने पर उन्होंने कोर्ट के फैसले पर कहा कि यह भगवा की जीत है और हिंदू आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का मुंह काला हुआ। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में अपनी गिरफ्तारी और जांच के संदर्भ में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
- 3 Aug 2025 10:43 AM IST
कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार तीसरे दिन (रविवार को) भी जारी रहा। सुरक्षा बलों ने जारी मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कुलगाम के अखाल वन क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इलाके की घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
- 3 Aug 2025 10:32 AM IST
कैनेडियन ओपन एलेक्सी पोपिरिन ने होल्गर रूने को शिकस्त दी
गत चैंपियन एलेक्सी पोपिरिन ने नेशनल बैंक ओपन में होल्गर रूने को हराकर पूर्व टॉप-5 खिलाड़ी पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार को टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में पोपिरिन ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूने को 4-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।
- 3 Aug 2025 10:24 AM IST
एडटेक मार्केट में प्रभुत्व को लेकर सीसीआई के आदेशों की समीक्षा कर रहा गूगल
टेक कंपनी गूगल ने रविवार को कहा कि वह ऑनलाइन डिस्प्ले एडवरटाइजिंग मार्केट में अपने आचरण के संबंध में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेशों की समीक्षा कर रही है। व्यापार नियामक ने अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) द्वारा दायर एक शिकायत की गहन जांच का आदेश दिया है।
Created On :   3 Aug 2025 8:00 AM IST