Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Jun 2025 8:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगे हैं किरण चौधरी
भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भिवानी जिले के तोशाम हलके के दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने कई गांवों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया, लेकिन असली चर्चा का विषय उनका भाषण रहा, जिसमें उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ठेठ हरियाणवी अंदाज में जमकर निशाना साधा।
- 3 Jun 2025 8:33 AM IST
आईपीएल 2025 'कोहली के लिए खिताब जीतना मायने रखेगा'- रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं। वे विराट कोहली और टीम के वफादार प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। कोहली 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े हैं। वह 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान भी रहे। आरसीबी अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेली है और इन तीनों ही मौकों पर विराट टीम का हिस्सा रहे हैं।
- 3 Jun 2025 8:19 AM IST
'संविधान बोलने की आजादी देता है', शर्मिष्ठा मामले में बोले अधीर रंजन चौधरी
सोशल मीडिया पर विवादित बयान के बाद लॉ की स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा के शर्मिष्ठा के समर्थन में उतरने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमें बोलने की आजादी देता है।
- 3 Jun 2025 8:10 AM IST
हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज नेहरू को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे में सोमवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अहम प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया। इस बदलाव का सबसे प्रमुख चेहरा राज नेहरू बनकर उभरे, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में नए विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।
- 3 Jun 2025 8:07 AM IST
आतंकवाद को उजागर करने के लिए भारत पर गर्व- ब्रिटिश राजनीतिज्ञ शिवानी रजनीकांत
'ऑपरेशन सिंदूर' के आउटरीच प्रोग्राम में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक पर सोमवार को ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की राजनीतिज्ञ एवं 2024 से लीसेस्टर ईस्ट के लिए संसद सदस्य शिवानी रजनीकांत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को उजागर करने के लिए भारत पर गर्व है।
Created On :   3 Jun 2025 8:05 AM IST