Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
04 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 5 Aug 2025 1:00 AM IST

    वाराणसी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, खतरे के निशान के करीब गंगा नदी

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच राज्य के वाराणसी में सभी नदियां उफान पर है, जिसके बाद तटवर्ती इलाकों में नहीं बल्कि रिहायशी क्षेत्रों में जल भराव की जानकारी सामने आई हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति गंगा, वरुणा नदी में जल स्तर बढ़ने से बनी हुई हैं। वरुणा नदी के किनारे बसे गांवों में महीनों से बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।

  • 5 Aug 2025 12:56 AM IST

    पंजाब सुनील जाखड़ ने पार्षदों पर दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की

    पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने सोमवार को लुधियाना के नगर निगम कार्यालय पर भाजपा पार्षदों के धरने में हिस्सा लिया। उन्होंने नगर निगम मेयर के रवैये पर सवाल उठाए और राज्य सरकार पर हमला किया।

  • 5 Aug 2025 12:47 AM IST

    जाति और धर्म आधारित आदेश पर सीएम योगी नाराज, अधिकारी सस्पेंड

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के उस आदेश पर कड़ी नाराजगी जताई है, जिसमें ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को खास जाति (यादव) और धर्म (मुस्लिम) से जोड़कर निर्देशित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस आदेश को 'भेदभावपूर्ण और अस्वीकार्य' बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए संबंधित संयुक्त निदेशक एस.एन. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

  • 5 Aug 2025 12:26 AM IST

    कर्नाटक बंगाल के श्रमिक की मौत को लेकर आरएच कैंप-3 में हंगामा, 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर तालुका स्थित आरएच कैंप-3 में बंगाल के एक श्रमिक की मौत को लेकर हंगामा हुआ है। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अंगत सिगदार नामक एक श्रमिक जो आरएच-3 कैंप (शिविर जहां बंगाल के लोग रहते हैं) में रह रहा था, एक महीने पहले महाराष्ट्र गया था। बताया जा रहा है कि दीपांकर नाम का व्यक्ति उसे काम के लिए महाराष्ट्र ले गया था। वहीं, अंगत सिगदार की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी।

  • 5 Aug 2025 12:08 AM IST

    कर्नाटक बंगाल के श्रमिक की मौत को लेकर आरएच कैंप-3 में हंगामा, 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर तालुका स्थित आरएच कैंप-3 में बंगाल के एक श्रमिक की मौत को लेकर हंगामा हुआ है। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अंगत सिगदार नामक एक श्रमिक जो आरएच-3 कैंप (शिविर जहां बंगाल के लोग रहते हैं) में रह रहा था, एक महीने पहले महाराष्ट्र गया था। बताया जा रहा है कि दीपांकर नाम का व्यक्ति उसे काम के लिए महाराष्ट्र ले गया था। वहीं, अंगत सिगदार की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी।

  • 4 Aug 2025 11:43 PM IST

    राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार को उदित राज ने बताया गलत

    भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाए जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी को कोई सबक सीखने की जरूरत नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा वह गलत है।

  • 4 Aug 2025 11:07 PM IST

    देश और बिहार में भाजपा को सता रहा हार का डर - रुचि वीरा

    कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम ने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के हटाए जाने और तमिलनाडु में काम कर रहे 6.5 लाख नए मतदाताओं (प्रवासी) को जोड़ने का दावा किया। इस पर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रुचि वीरा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को देश और बिहार में हार का डर सता रहा है।

  • 4 Aug 2025 10:34 PM IST

    रूसी तेल खरीद पर ट्रंप का बड़ा बयान, भारत पर ट्रैफिक बढ़ाने की धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर फिर से ट्रैफिक राग अलापा है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर धमकी दी है कि इस कारण भारत पर टैरिफ (शुल्क) को काफी हद तक बढ़ा दिया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "भारत न सिर्फ भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि उसमें से काफी हिस्से को खुले बाजार में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि यूक्रेन में कितने लोग रूस के हाथों मारे जा रहे हैं।"

  • 4 Aug 2025 10:11 PM IST

    दिल्ली जहांगीरपुरी में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक मृतका का प्रेमी था।

  • 4 Aug 2025 10:01 PM IST

    शीत्सांग की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के लिए गीत 'क्लाइम्बिंग' जारी किया गया

    साठ साल बीत चुके हैं, और बर्फ से ढके पठार में जबरदस्त बदलाव आए हैं। शीत्सांग की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, सीपीसी स्थानीय समिति के प्रचार विभाग द्वारा तैयार संगीतमय कृति 'क्लाइम्बिंग' रिलीज की गई। इस गीत में मुख्य गायिका के रूप में थैंग वेईवेई हैं और युवा गायक त्सेरिंग ल्हामो और सोनम त्सेरिंग ने उनका साथ दिया है।

Created On :   4 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story