Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 9:41 PM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव पूरी तरह से त्रुटिरहित मतदाता सूची के साथ होंगे - बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "भाजपा हर समय बैठकें करती है... आगामी चुनाव को लेकर क्या समस्याएं हैं, कार्यकर्ताओं को क्या कठिनाइयां हैं, ममता बनर्जी को हराना, ये मुद्दे हैं... यह (SIR) चुनाव आयोग का मामला है, पश्चिम बंगाल चुनाव पूरी तरह से त्रुटिरहित मतदाता सूची के साथ होंगे।"
- 4 Aug 2025 9:34 PM IST
मोहम्मद सिराज ने कपिल देव की याद दिला दी - योगराज सिंह
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने पाँचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत पर कहा, "मुझे बहुत खुशी है। मोहम्मद सिराज ने कपिल देव की याद दिला दी। शुभमन गिल ने इतनी परिपक्व कप्तानी की है, ऐसा लगा ही नहीं कि वो पहली बार कप्तानी कर रहा है। इसका श्रेय शुभमन गिल के पिता को जाता है, युवराज सिंह को जाता है।"
- 4 Aug 2025 8:31 PM IST
डोमिसाइल नीति के साथ सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी देना चाहिए - खान सर
बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा, "डोमिसाइल नीति के साथ सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी देना चाहिए... अधिकारियों को क्या हो गया है। 8 महीने से बच्चे धरने पर पड़े हुए थे। अधिकारी 8-9 महीने बाद बात मानते हैं। इससे धारणा बन जाती है कि आप जानबूझकर समय खराब कर रहे थे। डोमिसाइल नीति का ये फैसला बच्चों के लिए है, ये बच्चों की जीत है।"
- 4 Aug 2025 8:17 PM IST
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने लाजवाब बॉलिंग की - सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने पांचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत पर कहा, "बहुत अच्छा। कल जब मैच खत्म हुआ, तो मेरे मन में यही था कि भारत जीतेगा। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वह लाजवाब थी... भारतीय खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है।"
- 4 Aug 2025 6:13 PM IST
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर आज सदन पूरे दिन के लिए स्थगित
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा शिबू सोरेन आदिवासियों के अवतार पुरूष थे, एक युग थे। नेता प्रतिपक्ष ने मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे और जयराम नरेश को यह निर्देश दिया था कि हम जाएं और उपसभापति से अनुरोध करें कि शिबू सोरेन के महत्व को देखते हुए सदन को सम्मान के प्रतीक के रूप में पूरे दिन के लिए स्थगित होना चाहिए। हम दोनों ने अपनी भावनाएं INDIA गठबंधन की ओर से कही जिस कारण शिबू सोरेन के लिए आज सदन पूरे दिन के लिए स्थगित हुआ है।
- 4 Aug 2025 5:55 PM IST
आंतरिक आरक्षण रिपोर्ट
जस्टिस दास आयोग ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को आंतरिक आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी।
- 4 Aug 2025 5:49 PM IST
शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की भर्ती में नीतीश कुमार ने डॉमिसाइल को प्राथमिकता दी है।
- 4 Aug 2025 5:40 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम व तस्वीरों के उपयोग करने पर बैन , डीएमके सरकार ने विरोध में लगाई याचिका
देश की सर्वोच्च अदालत मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु की डीएमके सरकार की लगी याचिका पर जल्द सुनवाई होनी है। सुको ने ये साफ तय कर दियाहै कि ये सुनवाई 6 अगस्त को होगी। आपको बता दें डीएमके सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें राज्य सरकार को कल्याणकारी योजनाओं में मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम व तस्वीरों के उपयोग करने पर बैन लगा दिया है।
- 4 Aug 2025 5:30 PM IST
नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात, वोट देगा बिहारी तो नौकरी लेगा बिहारी
सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। वह जिस चीज की मांग पिछले कई महीनों से कर रहे थे, उसे सीएम नीतीश कुमार ने सुन लिया है। उन्होंने बुधवार को इसका एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
- 4 Aug 2025 5:24 PM IST
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार 4 अगस्त से शुरू, दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 पर सदन में चर्चा
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार 4 अगस्त से शुरू हो गया है। ये सत्र 8 अगस्त तक चलेगा। बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 पर सदन में चर्चा होनी है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधेयक पेश करने की बात कही थी। इस विधेयक से प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फ़ीस की वृद्धि करने पर लगाम लगेगी।
Created On :   4 Aug 2025 8:00 AM IST