Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 9:08 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता कराने की बात फिर दोहराई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता कराने की बात फिर से दोहराई। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई अन्य वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में भी मदद की। रविवार को ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर अमेरिकी रेडियो होस्ट और लेखक चार्लमैगने था गॉड की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लेखक को उनके बारे में और उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके बारे में कुछ भी नहीं पता, जिसमें '5 युद्ध' समाप्त करना भी शामिल है।
- 4 Aug 2025 8:58 AM IST
जन्मदिन विशेष जब भारतीय तेज गेंदबाज ने कर दी थी पाकिस्तानी कप्तान की बोलती बंद
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहती है। भारत-पाकिस्तान मैच में तनाव, रोमांच और गुस्सा सब देखने को मिलता है और इस स्थिति में जो भी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन और जज्बे से टीम को जीत दिलाता है, वो क्रिकेट की दुनिया में लोकप्रिय हो जाता है। वेंकटेश प्रसाद एक ऐसा ही नाम है।
- 4 Aug 2025 8:33 AM IST
आतंकवाद का जाति-धर्म नहीं होता, यह देश के लिए घातक- रुचि वीरा
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हरे रंग को आतंकवाद का रंग बताने पर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रुचि वीरा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।
- 4 Aug 2025 8:27 AM IST
एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव लोकतंत्र पर हमला फौजिया खान
एनसीपी (एससीपी) की राज्यसभा सांसद फौजिया खान ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से नाम हटाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय इस तरह की कवायद संदेह पैदा करती है। एसआईआर क्यों हो रही है? अगर ऐसा हो रहा है तो यह कितना पारदर्शी कदम है?
- 4 Aug 2025 8:11 AM IST
तेजस्वी यादव बिहार की जनता को कर रहे गुमराह, चुनाव में मिलेगा जवाब- नित्यानंद राय
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी पर बिहार की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दो वोटर कार्ड रखना और इस बारे में झूठ बोलना गंभीर अपराध है।
- 4 Aug 2025 8:02 AM IST
गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उमर की यह गिरफ्तारी गाजीपुर में धोखाधड़ी के मामले में की गई है।
Created On :   4 Aug 2025 8:00 AM IST