Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 July 2025 1:35 PM IST
शादीशुदा आरोपी ने 1 साल तक किया युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
शादीशुदा और एक बेटे का बाप होने के बावजूद झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने के आरोपी को कोठी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़ता फिलहाल चार माह की गर्भवती है।
- 4 July 2025 1:25 PM IST
तेज रफ्तार कार ने तोड़ी रेल आवास की बाउंड्री
रफ्तार के शौकीन एक युवक ने बुधवार की देर रात को इतनी तेजी से कार दौड़ाई कि रेलवे कॉलोनी के एक आवास की बाउंड्री वॉल तहस-नहस हो गई।
- 4 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 3 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम थी।
- 4 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 3 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम थी।
- 4 July 2025 1:00 PM IST
अमेरिका में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार, प्लेन में साथी यात्री पर हमले का आरोप
अमेरिका के मियामी में 21 साल के भारतीय मूल के एक युवक को फ्लाइट में एक सह-यात्री पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में फिलाडेल्फिया से मियामी जाते समय हुई।
- 4 July 2025 12:57 PM IST
पीएचडी छात्र को राहत, एक साल अतिरिक्त मिला , विश्वविद्यालय का फैसला रद्द
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें छात्र की पीएचडी समयावधि बढ़ाने की मांग को खारिज किया गया था। अब विश्वविद्यालय को छात्र को एक साल का अतिरिक्त समय देना होगा।
- 4 July 2025 12:51 PM IST
वोटर लिस्ट संशोधन पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, केजरीवाल को लेकर कहा- रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर सियासी घमासान मचा है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन यानि पप्पू यादव ने बिहार चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान पर सवाल उठाया है। साथ ही इंडी अलायंस से नाता तोड़ने का ऐलान कर चुके आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया सांसद ने कहा, "चुनाव आयोग आरएसएस का दफ्तर है, उसको रोकना चाहिए। जो संवैधानिक दायित्व के लिए खतरा बन जाए, उसके लिए जनता तैयार है। आज हम लोग तय करेंगे। कांग्रेस प्रभारी से भी इसे लेकर बातचीत हुई है।"
- 4 July 2025 12:42 PM IST
झारखंड के पलामू में फोर लेन कन्स्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने की फायरिंग, एक मजदूर जख्मी
झारखंड के पलामू में एनएच 39 पर फोरलेन रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने हमला किया है। उन्होंने साइट पर कई राउंड फायरिंग की है। एक मजदूर पीठ में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल का नाम विक्रम सिंह है और पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत रजडेरवा गांव का निवासी है। उसे इलाज के लिए पलामू में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधी पलामू के सदर थानाक्षेत्र के सिंगरा स्थित कन्स्ट्रक्शन कैंप के पास सुबह 5:30 बजे पहुंचे और टेंट में सो रहे मजदूरों को लक्ष्य कर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर कंपनी के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।
- 4 July 2025 12:35 PM IST
गुजरात वडोदरा के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
गुजरात के वडोदरा में एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार हरनी इलाके में एयरफोर्स स्टेशन इलाके के पास स्थित सिग्नस स्कूल को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने सिग्नस स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और छात्रों को बाहर निकालते हुए स्कूल को खाली कराया गया। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी थी। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्कूल में सघन जांच और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
- 4 July 2025 12:27 PM IST
रियलमी ने 'रियलमी 15 सीरीज' को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने रियलमी 15 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले एक नया टीजर जारी किया है, जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक नए पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें एक छायाकार आकृति (परछाई) स्पॉटलाइट के नीचे रोशन है। इसके साथ टैगलाइन "लिव फॉर रियल" और लाइन : "आई लिव फॉर रियल. कैमरा जस्ट फॉलो" है।
Created On :   4 July 2025 7:48 AM IST