Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 11:14 AM
Satna News: सिंहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से राहगीर की मौत
नागौद नगर में सिंहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से राहगीर की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र फूलचंद कुशवाहा 42 वर्ष, निवासी सढ़वा, बुधवार शाम को तकरीबन 5 बजे सिंहपुर रोड पर इंद्रानगर के पास सडक़ किनारे पैदल जा रहे थे।
- 6 Feb 2025 11:14 AM
Satna News: साइबर सुरक्षा पर कोठी पुलिस के प्रयासों को डीजीपी ने सराहा
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे जागरुकता अभियान में कोठी पुलिस के प्रयासों की भोपाल तक सराहना हो रही है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर पम्फ्लेट, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को खतरों और बचाव के तरीकों से अवगत कराया जा रहा है।
- 6 Feb 2025 11:11 AM
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी
राज्यसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का अभिभाषण पर धन्यवाद प्रसताव का जवाब देते हुए कहा कि, राष्ट्रपति के ऐट होम में आम लोगों को जगह।
- 6 Feb 2025 11:07 AM
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब
पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा। - 6 Feb 2025 10:57 AM
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब
धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा बाबा साहब को इन्होंने भारत रत्न के योग्य भी नहीं समझा।
- 6 Feb 2025 10:51 AM
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि, हमने जो योजना जिनके लिए बनाई, हमने डिलिवर किया। हमारा लटकाने, भटकाने का काम नहीं है।
- 6 Feb 2025 10:44 AM
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब
पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा है कि, हमारा मॉडल नेशन फर्स्ट है और कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट है।
- 6 Feb 2025 10:37 AM
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब
पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा है कि, सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता है।
- 6 Feb 2025 10:34 AM
राजद की घोषणा छलावा, प्रशांत किशोर ने दिया बयान
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि राजद की 'माई-बहिन मान योजना' की घोषणा सिर्फ छलावा है। यह घोषणा कभी पूरी नहीं हो सकती।
- 6 Feb 2025 10:23 AM
मानहानि केस में संदीप दीक्षित की याचिका पर 19 फरवरी को होगी सुनवाई
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
Created On : 6 Feb 2025 2:30 AM