Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Jun 2025 12:15 AM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होटवार में मेघा मिल्क पावर प्लांट की आधारशिला रखी
रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होटवार में मेघा मिल्क पावर प्लांट की आधारशिला रखी।
- 7 Jun 2025 12:14 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस द्वारा सामान्य गश्त अभियान के तहत वाहनों की जांच जारी
ईद-उल-अज़हा से पहले राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस द्वारा सामान्य गश्त अभियान के तहत वाहनों की जांच जारी है।
- 7 Jun 2025 12:04 AM IST
रात 9 बजे से 12 बजे तक गस्त चल रही है- ADCP ऐश्वर्या सिंह
दिल्ली में ADCP ऐश्वर्या सिंह ने बताया, "रात 9 बजे से 12 बजे तक गस्त चल रही है। होटल और गेस्ट हाउस की भी चेकिंग की जा रही है। यहां चेकिंग के लिए भारी पिकेटिंग लगी हुई है और बाकी डिपार्टमेंट के साथ ट्रैफिक का टाई-अप किया गया है और वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। कल के लिए सब शांतिपूर्ण रहेगा।"
- 6 Jun 2025 11:43 PM IST
हमने दक्षिणी जिले में करीब 50 चौकियां तैनात की - साउथ दिल्ली DCP अंकित चौहान
साउथ दिल्ली DCP अंकित चौहान ने कहा, "आज रात हम सामान्य गश्त कर रहे हैं। हमने दक्षिणी जिले में करीब 50 चौकियां तैनात की हैं। वरिष्ठ अधिकारियों सहित सुरक्षाकर्मी मैदान में हैं।"
- 6 Jun 2025 10:49 PM IST
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आज 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया
गढ़चिरौली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आज 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
- 6 Jun 2025 10:37 PM IST
दिल्ली पुलिस ईद-उल-अज़हा से पहले रात्रि गश्त के तहत सुरक्षा अभियान चला रही है
दिल्ली पुलिस ईद-उल-अज़हा से पहले रात्रि गश्त के तहत सुरक्षा अभियान चला रही है।
- 6 Jun 2025 10:07 PM IST
चेनाब ब्रिज को लेकर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज हम सभी बहुत गौरवान्वित हुए जब हमने प्रधानमंत्री मोदी को चेनाब ब्रिज के ऊपर तिरंगा लहराते हुए देखा था। इस चेनाब ब्रिज के बनने के बाद, जो लोग जम्मू तक नहीं जा सकते थे आज सीधा श्रीनगर तक जा सकते हैं। हम आतंक को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे और अपने विकास के काम को जारी भी रखेंगे।"
- 6 Jun 2025 9:25 PM IST
भाजपा सांसद व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने बेंगलुरु भगदड़ पर दिया बड़ा बयान
भाजपा सांसद व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा, "यह बहुत दुखद है, ये सरकार की घोर लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण हुआ। जश्न सुबह तक चला, आप इतनी बड़ी संख्या में प्रशंसकों के साथ इतना बड़ा जश्न कैसे मना सकते हैं। इसे इतनी जल्दी नहीं करना चाहिए था, एक हफ्ते का समय लेना चाहिए था। उन्होंने एक ही समय में दो समारोह क्यों आयोजित किए? मुख्यमंत्री ने पहले दिन कहा कि किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए। हर दिन वे अपने बयान बदल रहे हैं। इसलिए न केवल पुलिस अधिकारी, बल्कि मंत्रियों या अन्य जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए अन्यथा यह सिद्धारमैया और कांग्रेस सरकार की पूरी गैरजिम्मेदाराना हरकतों को छिपाने की कोशिश होगी।"
- 6 Jun 2025 8:49 PM IST
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा संगठन बैठक की अध्यक्षता की
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा संगठन बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुईं।
- 6 Jun 2025 8:28 PM IST
न्यायिक आदेश बाधा, सरकार एफआईआर दर्ज करने में लाचार जस्टिस वर्मा मामले पर उपराष्ट्रपति
दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जज के आवास से नोटों के बंडल मिलने संबंधी मामले पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि आज की सरकार लाचार है। वह एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती, क्योंकि एक न्यायिक आदेश बाधा है।
Created On :   6 Jun 2025 7:53 AM IST