Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Jun 2025 7:10 PM IST
JDU नेता के.सी. त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर दी प्रतिक्रिया
JDU नेता के.सी. त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "बिहार के बारे में राहुल गांधी से लेकर पूरा देश जानता है कि बिहार में NDA की जीत होने वाली है। पिछले 35 सालों से कांग्रेस पार्टी वहां सत्ता से बाहर है।"
- 7 Jun 2025 5:46 PM IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से, मैंने नलबाड़ी में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिड डे मील सेंट्रल किचन का भूमि पूजन किया, जिसका संचालन अक्षय पात्र द्वारा किया जाएगा, यह हमारे स्कूली बच्चों के लिए हर दिन गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार करेगा और परोसेगा।"
- 7 Jun 2025 5:19 PM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान
महाराष्ट्र और बिहार चुनाव पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "लोकसभा चुनाव में जब महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने चुनाव जीता था, तब उन्होंने कुछ नहीं कहा था। उस समय EVM और चुनाव आयोग सही थे। वे अब फर्जी बयानबाजी कर रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता समझदार है, वह समझती है कि कौन सी सरकार उनके लिए काम करती है। महाराष्ट्र की जनता उन्हें आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।"
- 7 Jun 2025 5:07 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सीएम नीतीश का बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह जी के शहीद होने पर मर्माहत हूं। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह जी के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।"
- 7 Jun 2025 4:54 PM IST
पोलैंड के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को जिनपिंग ने भेजा बधाई संदेश
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 6 जून को पोलैंड के राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन पर बधाई देने के लिए कारोल नवरोत्स्की को संदेश भेजा।
- 7 Jun 2025 4:30 PM IST
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का चीन-पाकिस्तान संबंधों पर बड़ा बयान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा चीन पाकिस्तान को केवल हथियारों की मदद नहीं करता है, जबकि आर्थिक मदद और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) बड़े परियोजना में भी मदद करता है। इसके अलावा चीन हर तरफ से पाकिस्तान की सहायता कर रहा है।
- 7 Jun 2025 4:22 PM IST
चीन हर तरह से पाकिस्तान को मदद कर रहा है-थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगे बताया कि चीन पाकिस्तान को केवल हथियारों की मदद नहीं करता है, जबकि आर्थिक मदद और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) बड़े परियोजना के साथ जोड़ा हुआ है। इसके अलावा चीन हर तरफ से पाकिस्तान की सहायता कर रहा है।
- 7 Jun 2025 4:13 PM IST
लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी
संघीय अप्रवासन प्राधिकरण ने लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया
- 7 Jun 2025 2:55 PM IST
Jabalpur News: अब फेक आईडी से सफर पर नकेल, टीसी के मोबाइल में खुल जाएगी यात्रियों की प्रोफाइल
अब फेक आईडी से ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होगा, रेलवे बोर्ड ने जो नया फरमान जारी किया है उसके अनुसार ट्रेनों में आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा। ऐसा नहीं है कि अभी आधार की चेकिंग नहीं होती है मगर अब नए सिस्टम के तहत टीसी के मोबाइल में एक नया एप डाउनलोड कराया जाएगा।
- 7 Jun 2025 2:45 PM IST
Chhindwara News: पांच मौतें...जहर, फांसी और सडक़ हादसे में पांच लोगों ने गंवाई जान
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में जहर, फांसी और सडक़ हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। चौरई के साजपानी में एक शख्स ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Created On :   7 Jun 2025 8:00 AM IST