Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Jun 2025 2:35 PM IST
Chhindwara News: विशेष अभियान..43 लापता बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरों पर लौटी मुस्कान
जिला पुलिस ने ऐसे परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है जिनके बच्चे लम्बे समय से घर से लापता थे। मई माह में विशेष अभियान चलाकर पुलिस टीमों ने मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों से भी बच्चों को खोज निकाला है।
- 7 Jun 2025 2:25 PM IST
Chhindwara News: मजदूरी के नाम पर उड़ीसा की महिला को एक लाख में खरीदा
सिंगोड़ी पुलिस ने मजदूरी के नाम पर महिला की खरीद फरोख्त के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला को बेचने और खरीदने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- 7 Jun 2025 2:15 PM IST
Shahdol News: कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान, जिले से लेकर मोहल्ले तक गठित होगी कमेटी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भोपाल दौरे में दिए गए संगठन मंत्र पर तेजी से काम प्रारंभ हो गया है। इसमें जिला, मंडलम, ग्राम पंचायत व मोहल्ला कमेटी का गठन किया जाएगा।
- 7 Jun 2025 2:05 PM IST
Shahdol News: मृत्यु प्रमाण पत्र एक दिन विलंब से देने वाले सचिव पर 5 सौ जुर्माना
मप्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदक को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में एक दिन का विलंब करने पर लालपुर के पंचायत सचिव पर 500 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
- 7 Jun 2025 1:55 PM IST
Shahdol News: सब्जी मंडी, 33 साल में नहीं सुधरी व्यवस्था
सब्जी मंडी में शेड के नीचे जिन चबूतरों में सब्जी की दुकानें लगनी चाहिए, वह स्थान अघोषित ठेला स्टैंड में तब्दील हो गया है। नगर पालिका द्वारा 1992 में लाखों रूपए खर्च कर सब्जी दुकानों के शेड का निर्माण करवाया पर दुकान संचालन को लेकर 33 साल में व्यवस्था नहीं सुधरी।
- 7 Jun 2025 1:45 PM IST
Shahdol News: धान खरीदी के 4 माह बाद देख रहे सर्वेयरों की योग्यता
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खरीफ सीजन की फसलों का उपार्जन करने वाली एनसीसीएफ नामक एजेंसी की मनमानी नित नए रूप में सामने आ रही है। पहले खरीदी केंद्रों में लापरवाही, इसके बाद परिवहन और फिर किसानों के भुगतान में लटलतीफी ने किसानों को खूब रुलाया।
- 7 Jun 2025 1:35 PM IST
Shahdol News: संभाग मुख्यालय में अवैध होर्डिंग्स पर चींटी चाल चल रही नगर पालिका की कार्रवाई
संभाग मुख्यालय में अधिकांश घर ऐसे हैं, जिनकी छतों पर खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध होर्डिंग्स तने हैं। नगर पालिका के अधिकारी इन होर्डिंग पर कार्रवाई की बात तो कहते हैं, लेकिन कार्रवाई हो नहीं रही। कार्रवाई में लापरवाही का सीधा नुकसान नगर पालिका को टैक्स में हो रहा है और इसका फायदा होर्डिंग माफिया उठा रहे हैं।
- 7 Jun 2025 1:25 PM IST
Satna News: यूपी से 50 यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र जा रही बस हाइवे पर पलटी, 10 घायल
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को तकरीबन 2 बजे एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया।
- 7 Jun 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 07-जून-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 6 जून 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 7 Jun 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 07-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 6 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
Created On :   7 Jun 2025 8:00 AM IST