Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Aug 2025 9:47 AM IST
अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने का यही अर्थ है, भागीदारों के साथ पूर्ण कूटनीतिक बातचीत
अमेरिका-भारत संबंधों पर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट कहते हैं, यह ट्रंप प्रशासन की वास्तविक चिंताओं के बारे में एक ईमानदार, पूर्ण और स्पष्ट बातचीत है, जिसे राष्ट्रपति ने बहुत स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है। अपने कार्यों के माध्यम से उन चिंताओं को संबोधित करते हुए, उन्होंने उनके बारे में बात की है, चाहे वह रूसी तेल की खरीद के बारे में हो या व्यापार असंतुलन के बारे में। उन चिंताओं को संबोधित करना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति बहुत स्पष्ट रहे हैं। अंततः, यह एक स्पष्ट और पूर्ण बातचीत के बारे में है। अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने का यही अर्थ है, भागीदारों के साथ पूर्ण कूटनीतिक बातचीत का यही अर्थ है ताकि उन चिंताओं को दूर किया जा सके जिनका हमें समाधान देखना है।
- 8 Aug 2025 9:34 AM IST
ब्रिक्स देश डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती दे रहे हैं- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप भारत से व्यापार असंतुलन को लेकर बहुत स्पष्ट हैं, विशेष रूप से रूस से तेल खरीदने के संदर्भ में। ट्रंप ने एक्शन भी लिया है। और भारत पर टैरिफ लागू कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर रूस से तेल खरीदने के लिए निशाना साधा है और अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि ब्रिक्स देश डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती दे रहे हैं- पिगॉट ने एक सवाल के उत्तर में कहा
- 8 Aug 2025 9:20 AM IST
मोदी की चीन यात्रा पर अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया
ट्रंप के भारत पर टैरिफ लागू करने के बाद पीएम मोदी की चीन यात्रा को लेकर अमेरिकी व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस में विदेश विभाग के प्रिसिंपल उपप्रवक्ता टॉमी पिगॉट से जब पूछा गया कि पीएम मोदी सात साल में पहली बार चीन जा रहे हैं
- 8 Aug 2025 9:10 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार हादसे में 6 लोगों के निधन का दुख व्यक्त किया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार के खाई में गिरने के हादसे पर दुख जताया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।"
- 8 Aug 2025 8:58 AM IST
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खाई में कार गिरने से 6 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह कार चंबा जिले के तीसा इलाके में चनवास से होकर गुजर रही थी, इसी दौरान वह करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा गुरुवार रात को घटित हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं।
- 8 Aug 2025 8:49 AM IST
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम सुनवाई
देश की सर्वोच्च अदालत में आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने वाली याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी। सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने सीजेआई बी.आर. गवई के समक्ष यह पिटीशन पेश की।
- 8 Aug 2025 8:36 AM IST
विपक्ष एकजुट होकर 11 अगस्त को SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया) के खिलाफ मार्च निकालेगा।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल के प्रेजेंटेशन को लेकर कहा कि बिहार में भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिल रहा है और आरजेडी नेता ने राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने की घोषणा की। विपक्ष एकजुट होकर 11 अगस्त को मार्च निकालेगा। जो पूरे होगा
- 8 Aug 2025 8:22 AM IST
नेतन्याहू ने भारत का किया समर्थन, कहा us और इंडिया दोनों बेहतर दोस्त
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारत के साथ अमेरिका के चल रहे व्यापारिक तनाव के बीच भारत का समर्थन किया।
- 8 Aug 2025 8:19 AM IST
सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर के शिलान्यास में संतों का भारी जमावडा
सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर के शिलान्यास अवसर पर देशभर से आने वाले संतों के लिए महावीर मंदिर द्वारा संचालित 'सीता रसोई' की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह आज 8 अगस्त को आयोजित होगा
- 8 Aug 2025 7:59 AM IST
फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या
फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।
Created On :   8 Aug 2025 7:56 AM IST