Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 May 2025 5:01 AM IST
भारत और पाकिस्तान अरब सागर में करेंगे नवल फायरिंग एक्सरसाइज, नोटिफिकेशन किया जारी
भारत और पाकिस्तान ने अरब सागर में विभिन्न जगहों पर नवल फायरिंग एक्सरसाइज के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 8 से 13 मई तक भारतीय नौसेना अरब सागर के कई हिस्से में फायरिंग एक्सरसाइज करेगी। वहीं, 9-12 मई तक पाकिस्तान नेवी ने फायरिंग एक्सरसाइज की योजना बनाई है।
- 9 May 2025 4:41 AM IST
आज सुबह तक भारत सरकार के प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करिए- निशिकांत दुबे
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा है कि आज सुबह तक भारत सरकार के प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करिए।
- 9 May 2025 4:34 AM IST
पाकिस्तान के कई इलाकों में लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस ने मचाई तबाही- सूत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ जारी जंग के बीच लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस (LCA Tejas) भी अपना शौर्य दिखाने के लिए मैदान में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पाकिस्तान के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक कर जबरदस्त तबाही मचाई है।
- 9 May 2025 4:19 AM IST
आज होगी भारतीय विदेश मंत्रालय की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच आज (शुक्रवार) सुबह 10 भारतीय विदेश मंत्रालय महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। माना जा रहा है कि इसमें गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भारत-पाकिस्तान तनाव के तहत जो कुछ भी हुआ उसको लेकर जानकारी दी जाएगी।
- 9 May 2025 4:01 AM IST
DRDO की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई
पाकिस्तान से जंग के हालातों के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। इसके साथ ही चांदीपुर मिसाइल रेंज की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। यहां चार स्तरों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। सबसे पहले, ओडिशा पुलिस तैनात है, उसके बाद आर्मी, फिर DRDO की अपनी सुरक्षा टीम और आखिर में इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) चौथे स्तर की सुरक्षा प्रदान कर रही है।
- 9 May 2025 3:49 AM IST
जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया
जम्मू में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इलाके में सायरन की आवाज लगातार गूंज रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर तनाव जारी है। दोनों देश की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है।
- 9 May 2025 3:34 AM IST
अमेरिका ने झाड़ा पाकिस्तान से पल्ला, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा - इससे हमारा कोई लेनादेना नहीं
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच का यह संघर्ष परमाणु युद्ध में न बदले। वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप जानते हैं अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता। हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते। इसी वजह से हम कूटनीतिक चैनलों के जरिए इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।
- 9 May 2025 3:30 AM IST
पाकिस्तान के बहावलनग में ड्रोन हमला
भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोबारा पाकिस्तान के बहावलनगर में ड्रोन हमला किया है। बता दें कि यहां आतंकी शिविर स्थित है। वहीं ड्रोन हमले के बाद इलाके में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।
- 9 May 2025 3:21 AM IST
दुबई शिफ्ट हुए पीएसएल के बाकी के मैच
भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट लीग (पीसीएल) के मैच दुबई में शिफ्ट किए हैं।
- 9 May 2025 3:19 AM IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर पैदा हुए तनाव को लेकर CMO में उच्च स्तरीय बैठक की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर पैदा हुए तनाव को लेकर CMO में उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, DG इंटेलिजेंस और ADG कानून व्यवस्था शामिल हुए।
Created On :   8 May 2025 8:01 AM IST