Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 May 2025 2:35 PM IST
Satna News: नरवाई की आग : सतना में 580, मैहर में 104 घटनाएं आईं सामने
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की कड़ी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले में और मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ ने मैहर जिले में खेतों से फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था।
- 8 May 2025 2:25 PM IST
Satna News: 10 महीने बाद गिरफ्त में आया हत्या का 8वां आरोपी
पुरानी रंजिश पर जून 2024 में रीवा रोड पर जीवन ज्योति कॉलोनी के पास आशुतोष पयासी 24 वर्ष, निवासी पतेरी, थाना सिविल लाइन, पर दर्जनभर लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान रीवा में मौत हो गई थी।
- 8 May 2025 2:15 PM IST
Satna News: ट्रैक्टर के टूल बॉक्स का लॉक तोडक़र 50 हजार ले उड़े बाइक सवार बदमाश
बैंकिंग संस्थानों में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के लिए समय-समय पर की जाने वाली पुलिस की सरप्राइज विजिट कोई असर नहीं छोड़ पा रही है।
- 8 May 2025 2:05 PM IST
Satna News: चित्रकूट पुलिस ने गुप्त गोदावरी मार्ग पर कट्टा-कारतूस के साथ आरोपी बंदी
चित्रकूट पुलिस ने गुप्त गोदावरी मार्ग पर दबिश देकर एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
- 8 May 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलाता पर शहर भर में मनाई गईं खुशियां
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर भर में खुशियां मनाई गईं। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई बांटी।
- 8 May 2025 1:45 PM IST
Jabalpur News: अंतत: चौथे दिन हो पाई आंशिक जलापूर्ति, कई क्षेत्रों को राहत
अंतत: चौथे दिन रमनगरा फिल्टर प्लांट से बुधवार शाम आंशिक जलापूर्ति शुरू हो गई। इससे कई क्षेत्रों को जलसंकट से राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में बुधवार शाम को भी पानी नहीं पहुंच पाया। गुरुवार सुबह से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
- 8 May 2025 1:35 PM IST
Jabalpur News: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने नहीं दिया क्लेम
बीमा कंपनियों से जुड़ी एक शिकायत मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी अनुराग निगम ने की है। उन्होंने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया हुआ है। इसमें ट्रैव्लर्स के अलावा बीमारी भी शामिल है।
- 8 May 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: फ्लाईओवर के चालू होते ही बढ़ेंगे सिटी बसों के फेरे
शहर के मध्य हिस्से में 7 किलोमीटर का फ्लाईओवर चालू होते ही सिटी बसों की संख्या न बढ़ाकर इसके फेरे को बढ़ा दिया जाएगा। दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर के नीचे दोनों हिस्सों को मिलाकर 12 किलोमीटर की सड़क तैयार की गई है, तो वहीं ऊपरी हिस्से में सीधे 7 किलोमीटर की सड़क चलने के लिए मिलेगी।
- 8 May 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 08-मई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 7 मई 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.02 प्रतिशत कम थी।
- 8 May 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 08-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 7 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.02 प्रतिशत कम थी।
Created On :   8 May 2025 8:01 AM IST