Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 Aug 2025 1:00 AM IST
महाराष्ट्र में बंद नहीं होगी 'लाडकी बहन योजना' एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अकोला शहर पहुंचे, जहां आदिवासी दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया गया था। एकनाथ शिंदे ने इस रैली में हिस्सा लिया।
- 10 Aug 2025 12:39 AM IST
भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना को एक साल हो गया। इस दौरान, ‘नबान्न चलो’ अभियान के तहत प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिला। इस दौरान विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।
- 10 Aug 2025 12:25 AM IST
कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा, जिन्होंने उनके अनुसार भारतीय वायुसेना की वीरता को बदनाम करने की कोशिश की। सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि एयर चीफ मार्शल ने दो महत्वपूर्ण बातें कही हैं, जो कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी की वजह होनी चाहिए।
- 10 Aug 2025 12:07 AM IST
हेमंत सोरेन विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर राज्य की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। वह न केवल एक प्रभावशाली राजनेता हैं, बल्कि उनकी जिंदगी और राजनीतिक सफर से जुड़ी कई रोचक बातें भी हैं।
- 9 Aug 2025 11:49 PM IST
भारतीय युवा कांग्रेस ने मनाया 65वां स्थापना दिवस, उदय भानु चिब बोले- राष्ट्रीय हित सर्वोपरि
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने शनिवार को 65वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ध्वजारोहण किया। उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक संगठन ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना है।
- 9 Aug 2025 11:21 PM IST
पुणे विवाहित महिला की आत्महत्या के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
पुणे के फुरसुंगी पुलिस थाने में एक 24 वर्षीय विवाहित महिला की आत्महत्या के मामले में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रवी हीरामण खलसे ने अपनी बेटी सीमा अक्षय राखपसरे की आत्महत्या के लिए ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
- 9 Aug 2025 11:05 PM IST
पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी पर लगेगी लगाम, एंटी-ड्रोन सिस्टम शुरू
पंजाब में ड्रग्स-हथियारों की तस्करी पर लगाम लगेगी। भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस को एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस किया है। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन में इसका उद्धाटन किया।
- 9 Aug 2025 10:35 PM IST
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का ही नहीं, पूरे देश का अपमान किया शाइना एनसी
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नहीं, पूरे देश का अपमान किया।
- 9 Aug 2025 9:50 PM IST
पीएम मोदी 10 अगस्त को करेंगे कर्नाटक का दौरा, 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वह बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।
- 9 Aug 2025 9:23 PM IST
उत्तर प्रदेश संभल के सीओ अनुज चौधरी को मिला प्रमोशन, बने एएसपी
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पूर्व सीओ अनुज चौधरी को यूपी सरकार ने प्रमोशन देकर उन्हें एडिशनल एसपी (एएसपी) बना दिया है। वह 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और अब वह स्पोर्ट्स कोटे से इस पद तक पहुंचने वाले पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।
Created On :   9 Aug 2025 8:06 AM IST