Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Aug 2025 9:03 PM IST
राहुल गांधी के खुलासे पर भाजपा को क्यों लग रहा बुरा एसटी हसन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भाजपा पर निशाना साधा।
- 9 Aug 2025 8:41 PM IST
डीपीएल 2025 बारिश के चलते शनिवार को दूसरा मुकाबला भी रद्द, पहली जीत को बेताब सुपरस्टार्स
ईस्ट दिल्ली राइडर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) का 15वां मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
- 9 Aug 2025 8:20 PM IST
अगले पांच सालों तक जारी रहेगी लाड़ली बहन योजना - फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं। महिलाओं को महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अगले पांच सालों तक लाड़ली बहन योजना निरंतर जारी रहेगी।
- 9 Aug 2025 7:56 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रमाण : डीआरडीओ प्रमुख
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष समीर कामत ने शनिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर' आत्मनिर्भरता, रणनीतिक दूरदर्शिता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की ताकत को दर्शाता है।
- 9 Aug 2025 7:38 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोग मिले,160 सीट जिताने की गारंटी दे रहे थे
मतदाता सूची में गड़बड़ी के संदेह को दोहराते हुए राकांपा शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने मतदान फिक्सिंग का दावा किया है। उन्होंने कहा है-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले दो लोगों ने उन्हें 160 दिलाने की गारंटी दी थी। उन लोगों को राहुल गांधी से भी मिलवाया गया था। हालांकि तब दो लोगों की बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। अब मतदान को लेकर आशंका की गहन जांच होना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। आशंकाओं के जवाब चुनाव आयोग दें। पवार ने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर मोदी सरकार का समर्थन किया, साथ ही सरकार को पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने के सुझाव दिए।
- 9 Aug 2025 7:00 PM IST
सांसद चंद्रशेखर ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल पर बसी बस्ती को उजाड़ने का आरोप लगाया
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के गयासुद्दीन हैदर कैनाल पर बसी सौ साल पुरानी दलित-बहुजन बस्तियों को उजाड़ने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस जनविरोधी फैसले को तत्काल वापस ले, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- 9 Aug 2025 5:17 PM IST
पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रघिगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो से यात्रा करेंगे।
- 9 Aug 2025 4:26 PM IST
अलास्का के बाद रूस में हो सकती है पुतिन-ट्रंप की अगली बैठक
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक रूस में हो सकती है। यूरी उशाकोव ने शनिवार को कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद रूस को उम्मीद है कि पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगली बैठक रूस में होगी।
- 9 Aug 2025 4:10 PM IST
केन्या अब स्लीपिंग सिकनेस मुक्त विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने केन्या को मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस यानी स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित कर दिया है। केन्या की राजधानी नैरोबी में जारी एक बयान में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "मैं केन्या सरकार और जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।"
- 9 Aug 2025 4:05 PM IST
राशिद खान ने स्वीकारा, सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी के लिए कर बैठे जल्दबाजी
अफगानिस्तान के प्रमुख लेग-स्पिनर राशिद खान को वनडे विश्व कप-2023 के बाद पीठ की सर्जरी करवानी पड़ी थी। इस खिलाड़ी का मानना है कि सर्जरी के तुरंत बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करके उन्होंने गलती कर दी। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलने वाले राशिद खान ने करीब दो महीने का ब्रेक लिया।
Created On :   9 Aug 2025 8:06 AM IST