Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Aug 2025 10:43 AM IST
भारतीय रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को कर रहा अपग्रेड, एक लाख टिकट प्रति मिनट संभालने की होगी क्षमता
भारतीय रेलवे मौजूदा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की क्षमता को अपग्रेड कर रहा है, इसके बाद यह एक लाख टिकट प्रति मिनट संभाल पाएगा, जो कि फिलहाल 25,000 प्रति मिनट है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
- 9 Aug 2025 10:12 AM IST
आर्मेनिया और अजरबैजान में चार दशकों से जारी हिंसा को ट्रंप ने शांत करवाया
आर्मेनिया और अजरबैजान में चार दशकों से हिंसा और लड़ाई जारी थी और यह लड़ाई काराबाख क्षेत्र पर कब्जे को लेकर थी। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति संधि पर साइन करवाकर समाप्त करवाया।
- 9 Aug 2025 10:10 AM IST
ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग एक बार फिर उठी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। अब अजरबैजान और आर्मेनिया ने नोबेल शांति पुरस्कार के नामांकन के लिए ट्रंप का समर्थन किया है , इससे पहले पाकिस्तान और इजराइल समर्थन कर चुके है।
- 9 Aug 2025 9:50 AM IST
भाइयों को राखी बांधने महिलाएं ज़िला जेल पहुंची
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने महिलाएं ज़िला जेल पहुंच रही हैं।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने महिलाएं ज़िला जेल पहुंच रही हैं। pic.twitter.com/zACKYGo2Qs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 9:49 AM IST
महिलाओं ने सीएम भूपेन्द्र पटेल को राखी बांधी
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल राजभवन में रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।
#WATCH गांधीनगर (गुजरात): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल राजभवन में रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। pic.twitter.com/rs4UTtQ1k9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 9:31 AM IST
9 अगस्त को मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस
हल साल 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। विश्व मूलनिवासी दिवस स्वदेशी (आदिवासी) आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।
- 9 Aug 2025 9:28 AM IST
धराली-हर्षिल आपदा में चिकित्सा सेवाएं जारी
उत्तराखंड में धराली-हर्षिल आपदा में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड पर लाया जा रहा है और उन्हें चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं
#WATCH उत्तराखंड | धराली-हर्षिल आपदा में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड पर लाया जा रहा है और उन्हें चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। https://t.co/XDTq0w1QfB pic.twitter.com/6buugtC2Nq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025 - 9 Aug 2025 9:27 AM IST
अखल इलाके में ऑपरेशन के दौरान दो जवानों का सर्वोच्च बलिदान
लांस/नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह ने अखल इलाके में ऑपरेशन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। ऑपरेशन जारी है:
कुलगाम | लांस/नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह ने अखल इलाके में ऑपरेशन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025
भारतीय सेना संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। ऑपरेशन जारी है: चिनार कोर, भारतीय सेना pic.twitter.com/AkUKhdiThb - 9 Aug 2025 9:11 AM IST
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर होगी।
ट्रंप के युद्ध खत्म करने और टैरिफ अल्टीमेटम के बीच पुतिन का मुलाकात के लिए तैयार हो जाना चर्चा का विषय है। हालांकि पुतिन मुलाकात के लिए ऐसे ही नहीं माने होगे। ट्रंप ने पुतिन से कई वादे किए होंगे। ट्रंप ने इस समय कई देशों पर टैरिफ लगा रखा है। ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर होगी।
- 9 Aug 2025 8:56 AM IST
शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में होगी ट्रंप-पुतिन मीटिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में होगी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसकी पुष्टि की । ट्रंप - पुतिन से मुलाकात के संकेत पहले से ही मिल रहे थे। अब ट्रंप ने ही खुद तारीख मुकर्रर कर दी है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात भी की थी
Created On :   9 Aug 2025 8:06 AM IST