Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Oct 2025 11:35 AM IST
चांदी की कीमत में तेजी
चांदी की कीमत में बीते दिन की तुलना में करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 9 Oct 2025 11:25 AM IST
कच्चे तेल की कीमत 66 डॉलर के करीब
कच्चे तेल की कीमत में बीते दिन की तुलना में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (09 अक्टूबर 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 65.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 65.64 डॉलर प्रति बैरल थी।
- 9 Oct 2025 10:56 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच मुंबई में बैठक शुरू हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच मुंबई में बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में मुंबई के राजभवन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का स्वागत किया।
- 9 Oct 2025 10:28 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ प्रमुख रक्षा समझौता
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की उपस्थिति में प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
#WATCH | ऑस्ट्रेलिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कैनबरा में बैठक की। pic.twitter.com/kxSlxq8Wuu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025 - 9 Oct 2025 10:16 AM IST
आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया
आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए, राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं को विकृत करने या गलत सूचना फैलाने वाले डीप फेक वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों के दुरुपयोग के खिलाफ सलाह दी है।
- 9 Oct 2025 10:08 AM IST
बिहार चुनाव में ईसी ने राजनैतिक दलों को आर्टिफिशियल वीडियो के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग संबंधी प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता और प्रतिद्वंद्वी दलों/उम्मीदवारों को लक्षित करने वाले आर्टिफिशियल वीडियो के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग संबंधी प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
- 9 Oct 2025 9:45 AM IST
जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा से वापस लौटे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचे। वह जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा से वापस लौटते हुए कुछ देर पहले आईजीआई हवाई अड्डे पर लैंड किए थे।
- 9 Oct 2025 9:22 AM IST
बीएसपी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में भारी भीड़, महासभा को संबोधित करेंगी मायावती
बहुजन समाज पार्टी ,बामसेफ व डीएस4 के के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश राजधानी लखनऊ में स्थित कांशीराम स्थल पर बसपा समर्थकों का भारी जमावड़ा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रैली को संबोधित करेंगी
- 9 Oct 2025 9:07 AM IST
भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को उनकी पत्नी ज्योति सिंह कहा आप किसी के नहीं हो सकते
भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा जो 2 लाख से अधिक वोटर्स के नहीं हुए पत्नी के क्या होंगे?आप किसी के नहीं हो सकते
- 9 Oct 2025 8:53 AM IST
वर्षों का रुका हुआ ,अटका, लटका हुआ दिल्ली का काम हम पूरा करेंगे,बस दिल्ली आगे बढ़े -सीएम गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी में करवा चौथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम गुप्ता ने कहा काम पूरा करना मेरा काम है और इससे दिल्ली वालों का दिल खुश हो हमारी ये दिल्ली आगे बढ़े और वर्षों का रुका हुआ और अटका, लटका हुआ राज्य का काम वो हम पूरा करेंगे।
Created On :   9 Oct 2025 8:00 AM IST