Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Sept 2025 7:52 PM IST
यमुना में बढ़ सकता है जलस्तर, डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग और पशु सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें जिलाधिकारी
यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। सिंचाई विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और डूब क्षेत्र से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। विभाग के मुताबिक ताजेवाला बैराज (हथिनीकुंड) से आज सुबह लगभग 9 बजे भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जो अगले 24 से 30 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों तक पहुंच जाएगा।
- 1 Sept 2025 7:36 PM IST
राहुल गांधी डर गए हैं इसलिए वोट चोरी की बात करते हैं - केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'राहुल गांधी डर गए हैं इसलिए वह वोट चोरी की बात कर रहे हैं। जनता उनकी पार्टी को वोट देने को तैयार नहीं है...उनके पास दम हो तो जनता के बीच जाए।
- 1 Sept 2025 6:59 PM IST
अमेरिका को डाक सेवा निलंबित, पाकिस्तान समेत कई देशों ने डिलीवरी रोकी
अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैक्स और टैरिफ नियमों के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका को जाने वाली डाक सेवा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान पोस्ट ने अमेरिका के लिए बुक की गई डाक की डिलीवरी रोक दी है, क्योंकि आशंका है कि वाशिंगटन के नए नियमों के तहत यह वापस लौटा दी जाएगी।
- 1 Sept 2025 6:34 PM IST
US सेना संग 'युद्ध अभ्यास 2025' के लिए भारतीय सेना का दल अलास्का रवाना
US सेना संग 'युद्ध अभ्यास 2025' के लिए भारतीय सेना का दल अलास्का रवाना
- 1 Sept 2025 4:51 PM IST
बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 7वें दिन भी स्थगित
जम्मू के कटरा में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 7वें दिन भी स्थगित रही
- 1 Sept 2025 4:50 PM IST
बाढ़ प्रभावित गांव मियानी का सीएम मान ने किया दौरा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित गांव मियानी का दौरा किया, राहत शिविर में प्रभावित निवासियों से बातचीत की।
- 1 Sept 2025 4:18 PM IST
दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकुमा और बीजापुर चार जिले भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कई सालों के बाद बस्तर क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई जिसके कारण बाढ़ का पानी शहरों में भी घुस गया। हमारे चार जिले दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकुमा और बीजापुर प्रभावित हुए हैं।
- 1 Sept 2025 4:16 PM IST
हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की चेतावनी पर बोली सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की चेतावनी पर कहा, "हथिनीकुंड से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हमारा विभाग पूरी तरह तैयार है। हमारी इतनी तैयारी है कि जितना पानी पीछे से आएगा वो पानी निकल जाएगा। यह पिछले 6 महीनों में हुई बेहतरीन डिसिल्टिंग का नतीजा है, जिसकी वजह से नालों में जो भी रुकावट थी, आज बैराज के सभी गेट खुले हैं। आज कहीं कोई रुकावट नहीं है। आज पानी बाहर निकल पा रहा है।
- 1 Sept 2025 4:05 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा सफलतम -बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा सफलतम है। एक श्रेष्ठ राजनेता नेतृत्व प्रदान करता है। उनके आकर्षण में सभी बड़े देश उनके साथ खड़े हुए हैं। यह भारत की विदेश नीति है। यह 2014 से पहले वाला भारत नहीं है
#WATCH लखनऊ: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा सफलतम है। एक श्रेष्ठ राजनेता नेतृत्व प्रदान करता है... उनके आकर्षण में सभी बड़े देश उनके साथ खड़े हुए हैं। यह भारत की विदेश नीति है... यह 2014 से पहले वाला भारत नहीं है..." pic.twitter.com/uh70KXHMCP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2025 - 1 Sept 2025 3:50 PM IST
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 65वें स्थापना दिवस पर NCERT को दी बधाई
NCERT के 65वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT को बधाई देते हुए कहा पिछले करीब 6.5 दशकों से भारत के ज्ञान पुंज की जवाबदारी लेते हुए, उन्होंने इसे बहुत परिप्रकाश किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन करते हुए NCERT ने नई-नई पाठ्यपुस्तकों को भी शामिल किया। इसके माध्यम से हमारे मन में जो वैश्विक नागरिक बनाने की कल्पना है, NCERT उस ओर सराहनीय काम कर रहा है। मैं उन्हें बधाई देता हूं
Created On :   1 Sept 2025 8:05 AM IST