Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Sept 2025 3:39 PM IST
पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं-खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे।
- 1 Sept 2025 3:31 PM IST
अपहरण-दुष्कर्म का इनामी आरोपी पन्ना से गिरफ्तार
उचेहरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 1 Sept 2025 3:27 PM IST
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओ.पी. राजभर ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने की
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओ.पी. राजभर ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने किया। आज़ादी के बाद 14 लोगों का चयन हुआ कि प्रधानमंत्री का नाम ये तय करेंगे। एक वोट कांग्रेस को मिली और 11 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल को मिली। लेकिन एक वोट पाने वाला प्रधानमंत्री बना। डॉ. भीमराव अंबेडकर जब महाराष्ट्र चुनाव लड़ रहे थे तब उनके साथ 18 हज़ार वोट की चोरी हुई। रामपुर में हारे हुए प्रत्याशी को जिताने का काम कांग्रेस ने किया। वोट चोरी करने वाले लोग ड्रामा कर रहे हैं।
- 1 Sept 2025 3:20 PM IST
श्रमिक की मौत के साढ़े 3 घंटे बाद बनाया गया संबल कार्ड
उचेहरा ब्लाक के वीरपुर में कैंसर से पीडि़त 57 वर्षीय महेंद्र कुशवाहा की मृत्यु के महज साढ़े 3 घंटे बाद रविवार को 56 दिन से पेडिंग संबल कार्ड अंतत: जारी कर दिया गया। इस मामले में जनपद स्तर पर कमाल की फुर्ती तब आई जब महेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए सरकारी सहायता राशि की मांग को लेकर परिजनों ने नागौद -उचेहरा मार्ग पर पोड़ी चौराहे में शव रख कर प्रदर्शन शुरु कर दिया।
- 1 Sept 2025 3:16 PM IST
चीन तक पहुंच चुका है वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा -राहुल गांधी
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा वोट चोर गद्दी छोड़, ये नारा सब जगह चल रहा है। चीन तक पहुंच चुका है
- 1 Sept 2025 3:10 PM IST
सतना के युवक ने एमपी का डिप्टी सीएम बनकर सूरत आरपीएफ के एसआई को धमकाया
गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में रेल सुरक्षा बल का अमला तब हैरत में पड़ गया, जब सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मोबाइल पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने फोनकर रेलवे स्टेशन पर बेटिकट पकड़े गए एक यात्री को छोडऩे के लिए कहा, मगर आरपीएफ की सतर्कता से फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया और फोन पर धौंस जमाने वाला नकली डिप्टी सीएम सलाखों के पीछे पहुंच गया।
- 1 Sept 2025 3:01 PM IST
मतदाता अधिकार यात्रा से बिहार और देश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा- चुघ
भाजपा नेता तरुण चुघ ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा घुसपैठिया बचाओ यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता को अपशब्द कहे गए। अमानवीय व्यवहार किया गया। ये यात्रा कुल मिलाकर टाय-टाय फिश है। इस यात्रा से बिहार और देश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- 1 Sept 2025 3:00 PM IST
कार्रवाई...कारों से काली फिल्म और बुलेट से साइलेंसर निकाले
शहर समेत जिले में काली फिल्म और तेज आवाज बुलेट चालकों के खिलाफ पुलिस व यातायात टीम विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। रविवार को 9 कारों से काली फिल्म निकाली गई और एक बुलेट का मॉडिफाइड साइलेंसर निकाला गया।
- 1 Sept 2025 2:50 PM IST
गैंग सक्रिय, कष्टों से निजात दिलाने का झांसा देकर बना रहे शिकार
शहर समेत जिले में सक्रिय ठग गैंग महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रही है। दरअसल गैंग के सदस्य महिलाओं काे झांसा देते है कि वे मंत्र के जरिए दुख दर्द और परेशानियों से निजात दिला देंगे। महिलाओं के बातों में फंसते ही बदमाश उनके जेवर उतरवाकर थैली में रखवाते हैं और झांसा देकर जेवर लेकर फरार हो जाते हैं।
- 1 Sept 2025 2:40 PM IST
ऑपरेशन मुस्कान...पुलिस ने 7 बच्चियों को तलाशकर परिजनों को सौंपा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत अमरवाडा पुलिस ने सात नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया। 1 अगस्त से जारी अभियान के तहत पुलिस ने नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, खंडवा, नागपुर समेत अन्य शहरों से बच्चियों को तलाश कर वापस घर पहुंचाया।
Created On :   1 Sept 2025 8:05 AM IST