Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Sept 2025 2:30 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 31 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट है।
- 1 Sept 2025 2:22 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 31 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट है।
- 1 Sept 2025 1:19 PM IST
चीन से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
चीन मेंरूसी राष्ट्रपति पुतिन संग 40 मिनट वार्ता के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी
- 1 Sept 2025 1:00 PM IST
राहुल गांधी पर अमित मालवीय का तंज, 'हम तो डूबे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे...'
बिहार में इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को समापन होने जा रहा है। इस खास मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान से इंडिया गठबंधन की ओर से एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया है, जिसका समापन अंबेडकर मूर्ति के समक्ष होगा। समापन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई गई है, ना ही लालू प्रसाद यादव की और ना ही उनके पुत्र तेजस्वी यादव की, जिसे लेकर अब भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तंज कसा है।
- 1 Sept 2025 12:56 PM IST
यूएस ओपन जोकोविच और अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
38 वर्षीय नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं। नोवाक एक ही सीजन में चारों ग्रैंड स्लैम सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने आर्थर ऐश स्टेडियम में क्वालिफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ जोकोविच यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। जोकोविच से पहले पंचो गोंजालेज, केन रोजवॉल और जिमी कॉनर्स यह कारनामा कर चुके हैं। कॉनर्स ने 1991 में 39 वर्ष की उम्र में सेमीफाइनल तक के अपने सफर के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।
- 1 Sept 2025 12:50 PM IST
'इतना स्टाइल कहां से लाती हो', ब्लैक लुक में अक्षरा सिंह को देख फैंस ने पूछे सवाल
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह काफी चर्चा में रहती हैं। चाहे उनका कोई गाना रिलीज हो या फिर सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर, फैंस की नजरें हमेशा उन पर टिकी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका अंदाज थोड़ा अलग और काफी दमदार दिख रहा है। अक्षरा सिंह की इस नई इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें एक बेहद स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर का फैशनेबल टॉप पहना हुआ है और ऊपर से ब्लैक कलर की ही जैकेट पहनी हुई है। इसके साथ में वे प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और स्ट्राइप्ड स्टॉकिंग्स में नजर आईं। उनके हाथ में एक ग्लास है और चेहरा बेहद शांत है, लेकिन आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जगुआर'।
- 1 Sept 2025 12:36 PM IST
'इतना स्टाइल कहां से लाती हो', ब्लैक लुक में अक्षरा सिंह को देख फैंस ने पूछे सवाल
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह काफी चर्चा में रहती हैं। चाहे उनका कोई गाना रिलीज हो या फिर सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर, फैंस की नजरें हमेशा उन पर टिकी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका अंदाज थोड़ा अलग और काफी दमदार दिख रहा है। अक्षरा सिंह की इस नई इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें एक बेहद स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर का फैशनेबल टॉप पहना हुआ है और ऊपर से ब्लैक कलर की ही जैकेट पहनी हुई है। इसके साथ में वे प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और स्ट्राइप्ड स्टॉकिंग्स में नजर आईं। उनके हाथ में एक ग्लास है और चेहरा बेहद शांत है, लेकिन आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जगुआर'।
- 1 Sept 2025 12:30 PM IST
'टाइम सिर्फ तस्वीर में रुकता है, जिंदगी में नहीं', अनुपम खेर के पोस्ट ने किया फैंस को मोटिवेट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जीवन का फलसफा शेयर करते रहते हैं। 70 वर्षीय अभिनेता ने ऐसी ही एक और फोटो शेयर कर अपने फैंस को जीवन का मूल मंत्र दिया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जो कैप्शन लिखा, उसमें उन्होंने समय की अहमियत बताते हुए एक सीख दी। उन्होंने जो मैसेज दिया, वह दिल को छू जाता है और सोचने पर मजबूर कर देता है।
- 1 Sept 2025 12:20 PM IST
जनता भाजपा को बिहार से भगाने का काम करेगी तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन पटना में एक विशाल पैदल मार्च के साथ होने जा रहा है। इसमें गठबंधन के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस मार्च में शामिल होने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना पहुंच गए हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी इस समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवास से गांधी मैदान रवाना हो गए। इस क्रम में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का असली चेहरा बिहार और देशभर में उजागर हो चुका है। जिस प्रकार से इन लोगों ने वोट की चोरी कराई है, उसे लोग जान गए हैं। इस बार बिहार की जनता खूंटा ठोंककर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी।
- 1 Sept 2025 12:10 PM IST
'बागी-4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' मंगलवार को होगा रिलीज, हरनाज संधू ने दी जानकारी
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी-4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' मंगलवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री हरनाज संधू ने इसकी जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। यह गाना दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरनाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की रिकॉर्डिंग का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया, जिसमें मशहूर संगीतकार तनिष्क बागची और प्रतिभाशाली गायिका शिल्पा राव नजर आ रहे हैं।
Created On :   1 Sept 2025 8:05 AM IST